यूपी में आंधी-बारिश थमने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पारा 45°C के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह से ज्यादातर शहरों में आसमान साफ है। तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने की वजह उमस का एहसास हो रहा है। कानपुर में सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर के जरिए पानी छिड़का जा रहा है। मौसम विभाग ने आज 22 शहरों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। दिन में धूप की तपिश गर्मी बढ़ाएगी। अगले 5 दिनों तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। 20 मई से गर्मी और सख्त तेवर दिखाएगी। प्रदेश के आधे से ज्यादा शहरों में लू चलेगी। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। आजमगढ़ सबसे ठंडा शहर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 20.2°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। जब मानसून केरल से आगे बढ़ेगा, तभी सटीक तारीख का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले एक हफ्ते पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-