आगरा में समाजवादी पार्टी गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रही है। इससे पहले ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ के नारे के साथ सुभाष पार्क से पैदल मार्च निकालेंगे। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी आज आगरा में ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ निकालेगी। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में निकलने वाले इस मार्च में पार्टी के नेता, पदाधिकारी, युवा, छात्र, महिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।