मैनपुरी में एक युवक ने ट्रैफिक हेड कांस्टेबल की नाक पर घुसा मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। कांस्टेबल ने युवक को जमीन पर गिराकर पीटा। उसके चेहरे पर मुक्का मारा। इस बीच युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा। दोनों के बीच 25 मिनट तक पटका-पटकी चली। वर्दी फटने पर हेड कांस्टेबल ने युवक को पीटते हुए कहा- तू मारेगा मुझे? तूने हाथ कैसे उठाया? घटना शनिवार सुबह 9:30 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने युवक उसके पिता और भाई समते 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 3 तस्वीरें देखिए… पढ़िए वीडियो में क्या है… ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने एक युवक को जमीन पर गिरा दिया। उसे अपने दोनों घुटनों से दबाकर नाक पर मुक्का मारा। नीचे दबे युवक ने गाली देते हुए कहा अरे छोड़। हेड कांस्टेबल भी उसे गालियां देता है। आस-पास जुटी भीड़ दोनों को छुड़ाने का प्रयास करती है। भीड़ के बीच से कोई कहता है बच्चे को मार रहे हो। इस पर हेड कांस्टेबल ने कहा- ये बच्चा है? यह क्रिमिनल है! तू कब से ‘तू-तू’ करके बात कर रहा है। इसके बाद कांस्टेबल उसे खींचकर उठाता है और कहता है-हट बे… चल!
एसपी ऑफिस से करीब 2 किलोमीटर दूर अटल चौकी शीतला माता मंदिर के पास ट्रैफिक हेड कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह तैनात थे। यादवेंद्र ने बताया- करीब 9:30 बजे बिना नंबर की बाइक वहां से गुजर रही थी। उसने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। मैंने उसे रोका, लेकिन वह 100 मीटर आगे जाकर रुका। जब मैंने वहां जाकर उससे पूछताछ की तो वह गाली गलौज करने लगा। जब मैंने उसे रोका तो वह मारपीट करते हुए मेरा गला दबाने लगा। मेरी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद 12-13 अन्य लोग भी वहां जुट गए और मारपीट करने लगे। जब पुलिस पहुंची तो उसकी गाड़ी की आवाज सुनते ही भाग गए। विवाद 20-25 मिनट तक चलता रहा। पुलिस ने पीयूष, गजराज, मोनू उर्फ विवेक और अंकित उर्फ अंशु को पकड़ लिया, लेकिन किसी तरह अंशु हाथ छुड़ाकर भाग गया। इसके अलावा जो अज्ञात लोग थे, वह भी भाग गए। पुलिस ने पिता और भाई को भी जेल भेजा पुलिस ने पीयुष, उसके पिता गजराज यादव, भाई विवेक और उसके गांव के ही अंशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि ये तीनों भी वहां मौजूद थे और कांस्टेबल के साथ मारपीट की। पीयुष ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता गजराज यादव ट्रक ड्राइवर हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान यह घटनाक्रम हुआ। घायल कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। …………. ये खबर भी पढ़िए… बरेली में 5 मंजिला अस्पताल में आग लगी:वार्डों में धुआं भरा, अफरा-तफरी मची यूपी में बरेली के 5 मंजिला नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। आग सुबह 10 बजे टॉप फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। जैसे ही फायर अलार्म बजा, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वार्डों में भर्ती मरीजों को उनके परिजन जैसे-तैसे बाहर लेकर भागने लगे। नवजात बच्चों को उनके मां-बाप गोद में लेकर बाहर की ओर दौड़े। वहीं, अस्पताल कर्मी आईसीयू में एडमिट गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर बाहर निकालकर लाए। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त हॉस्पिटल की ओपीडी भी भरी थी। पढ़ें पूरी खबर…