यूपी में रात की ठंड बढ़ी, पारा 9.1°C पहुंचा:मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा; सुबह कोहरे से विजिबिलिटी कम, हाईवे पर गाड़ियां रेंग रही

यूपी में अब रात की ठंड बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, पारा 9.1°C तक पहुंच गया। कानपुर में 9.2°C, हरदोई में 9.5°C और इटावा में 9.6°C पारा रहा। लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। पूरे प्रदेश में दिन में भी सर्दी बढ़ने लगी है। तापमान 30°C से नीचे आ गया है। गुरुवार की बात करें तो लखीमपुर, बलरामपुर, बिजनौर, मऊ और गोंडा समेत 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। बलरामपुर में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। लोग अलाव तापते रहे। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के वक्त लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को कहा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होगा। कोहरा और घना होगा। धूप का असर कम होता जाएगा। अगले एक हफ्ते में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान 5°C से 6°C तक गिरेगा। दिन का पारा 20°C से नीचे आ जाएगा। गुरुवार की तस्वीरें देखिए- चक्रवाती तूफान का असर खत्म, अब बढ़ेगी खत्म बीते 24 घंटे का तापमान जानिए