योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए। मैं भी करता हूं। चलिए एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलो से नहीं, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। उन्होंने कहा- अरे अखिलेश जी, अयोध्या हमारा पावन धाम है। मैं अयोध्या इसलिए बार-बार जाता हूं, जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो। यूपी की पहचान पर किसी प्रकार का कलंक न लगे। वह हमारी आस्था की स्थली है। चुनाव लड़ने के लिए नहीं, वहां के समग्र विकास के लिए हम जाते हैं। अखिलेश ने शुक्रवार को सीएम योगी को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था- बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं, तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे देश की जनता धर्म और धन चुराने वालों को बख्शेगी नहीं। सीएम की बड़ी बातें पढ़िए 1- सपा के बबुआ अभी से बौखला गए योगी ने कहा- सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं। अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी है। सपा सरकार में अयोध्या को तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी। विकास में बाधाएं खड़ी की जाती थीं। आज वही अयोध्या रामराज्य के नए उदाहरण के रूप में त्रेतायुग का स्मरण करा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में 80 प्रतिशत सीटों पर एनडीए जीतेगा। विपक्ष के हिस्से अधिकतम 20 प्रतिशत सीटें ही आएंगी। 2- सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी
सीएम ने कहा- सपा का पीडीए वास्तव में ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ है। इसका दूसरा अर्थ ‘प्रदेश डुबाऊ अलायंस’ भी है। राज्यसभा चुनाव में सपा ने दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों की उपेक्षा की। एक सीट परिवार के सदस्य को दी गई, जबकि दूसरी धनबल के आधार पर बांटी गई। सपा के एजेंडे में परिवार के बाहर किसी के लिए स्थान नहीं है। 3- जीत पर पुरुषार्थ, हार पर ईवीएम को दोष
योगी ने कहा- चुनाव जीतने पर ये दल इसे अपना पुरुषार्थ बताते हैं, जबकि हारने पर ईवीएम को दोष देते हैं। चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हैं। कोर्ट पर टिप्पणी करते हैं। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए। प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं कर सकता।
4- अब छांगुर जैसे लोगों को नहीं पनपने देंगे योगी ने कहा- यहां किसी छांगुर जैसे व्यक्ति को पनपने नहीं दिया जाएगा। किसी को डेमोग्राफी बदलने की छूट नहीं मिलेगी। पिछली सपा सरकार में यह क्षेत्र तस्करी और अपराधियों की गतिविधियों का केंद्र बन गया था। अब वही क्षेत्र विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। 5-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो जहन्नुम जाओगे पिछली सरकारों में माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिलता था। अपराधियों के हौसले बुलंद थे। आम नागरिक भय के माहौल में रहते थे। अब प्रदेश में कानून का राज है। सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी माफिया को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा तीसरा रास्ता नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है…