योगी बोले- अखिलेश की हरकतों से शर्म भी शर्मसार:फिर से गर्मी चढ़ रही; सपा प्रमुख ने कहा- मेरा बुलडोजर से स्वागत न करें

गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। योगी ने सख्त लहजे में कहा कि अब फिर से गर्मी चढ़ रही है। लेकिन, यूपी में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि अब मेरा स्वागत बुलडोजर से नहीं किया जाए। योगी और अखिलेश की जंग VIDEO में देखिए…