योगी बोले-आजादी की लड़ाई में सिर्फ नेहरू जेल नहीं गए:प्रयागराज में अतीक की जमीन पर बनेंगे फ्लैट, सीएम करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। वे कसारी-मसारी क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर बनने वाले फ्लैटों का भूमिपूजन करेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की इस आवासीय परियोजना में 14 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें कुल 602 फ्लैट होंगे। हर फ्लैट में दो बेडरूम, हॉल और किचन की सुविधा मिलेगी। प्रयागराज दौरे के दौरान सीएम योगी ने महाशय मुसरियादीन पासी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए केवल नेहरू ही जेल नहीं गए थे, बल्कि महाशय मुसरियादीन पासी ने भी नौ साल जेल में बिताए थे। सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…