योगी बोले-तुम्हारी सोच पशुवत, गोमाता से जन्मांतर का नाता:मौलवी-मौलानाओं के गाय को पशु कहने पर सीएम भड़के

यूपी में मुस्लिमों द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग पर सीएम योगी ने कहा, गाय हमारी माता है। उससे हमारा जन्म-जन्मान्तर का नाता है। क्या मां-बेटे के बीच कुछ घोषित करने की जरूरत पड़ती है? पशु तो तुम्हारी बुद्धि है, जो तुम हमारी गोमाता को पशु बोलते हो। ये तुम्हारा दोगलापन है, जो गोकशी को बढ़ावा देते हो। यूपी में गोहत्या का मतलब समझते हो न क्या होगा? अगर जान रहे हो तो फिर अपने चेले-चपाटों को समझा लो। गोमाता के साथ किसी भी तरह की कोई हिमाकत की तो कई-कई पीढ़ियां याद करेंगी। VIDEO देखिए…