यूपी की योगी कैबिनेट का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। राजभवन में रविवार को आयोजित समारोह में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली। इसके बाद सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। तीसरे नंबर पर अजीत पाल और फिर सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली। दोनों को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। इसके बाद कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। कृष्णा पासवान पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। नए बनने वाले मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं। शपथ के बाद अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज ने राज्यपाल और सीएम के पैर छुए। अब यूपी सरकार में योगी को मिलाकर कुल 60 मंत्री हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 मार्च, 2024 को हुआ था। मंत्री पद न मिलने से भाजपा विधायक नाराज मंत्री पद न मिलने से नाराज भाजपा विधायक आशा मौर्या ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मौर्य समाज की अनदेखी की गई है। दलबदलू नेताओं को तवज्जो दी गई। आशा मौर्य सीतापुर में महमूदाबाद सीट से विधायक हैं। नेता विपक्ष बोले- मनोज पांडेय की शपथ को चैलेंज नहीं कर सकती सपा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता विपक्षी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा- मनोज पांडेय ने 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2024 में राज्यसभा चुनाव के वक्त उन्होंने बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। इसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। मनोज पांडेय को पार्टी से निकाला जा चुका है, इसलिए उनके मंत्री पद की शपथ लेने को चुनौती नहीं दी जा सकती। अगर पार्टी ने निकाला न होता और वे मंत्री पद की शपथ लेते तो नियमों के विरुद्ध होता। पार्टी से निष्कासन के बाद कोई भी विधायक निर्दलीय विधायक की तरह माना जाता है। तस्वीरें देखिए- भूपेंद्र चौधरी की जाट वोटों पर मजबूत पकड़, मनोज पांडेय ब्राह्मण चेहरा नए मंत्रियों का प्रोफाइल जानिए… भास्कर का दावा सही निकला दैनिक भास्कर ने शनिवार देर शाम ही बता दिया था कि किसे-किसे मंत्री बनाया जाएगा। सभी नाम सही निकले। पूरी खबर पढ़िए… योगी कैबिनेट के विस्तार से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-