रामपुर SP सोमेंद्र मीना को हटाया:आजम की पत्नी ने एक दिन पहले जौहर यूनिवर्सिटी से पुलिसकर्मियों को भगाया था

यूपी सरकार ने शुक्रवार शाम पांच IPS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें रामपुर और ललितपुर के एसपी भी शामिल हैं। रामपुर के SP सोमेंद्र मीना का तबादला कर उन्हें आगरा इंटेलीजेंस भेज दिया गया है। 2015 बैच के प्रमोटी IPS अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया SP बनाया गया है। अभी तक वे सुरक्षा मुख्यालय में तैनात थे। रामपुर जिला प्रशासन ने 2 दिन पहले बुधवार को आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को ढहाने का आदेश दिया था। गुरुवार को आजम की पत्नी तंजीन फातिमा यूनिवर्सिटी पहुंचीं। वहां पुलिसकर्मियों को देखकर भड़क उठीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को यूनिवर्सिटी से भगा दिया था। इससे पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। उधर, ललितपुर के SP मोहम्मद मुश्ताक को हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। वे करीब तीन साल ललितपुर में रहे। ट्रांसफर लिस्ट शाम करीब 5:30 बजे शासन से जारी की गई। किस अफसर को कहां भेजा गया, ट्रांसफर लिस्ट देखिए… अब बात उन 2 IPS अधिकारियों की, जो SP बनाए गए… अनिल कुमार सिंह रामपुर के नए एसपी: अनिल 2022 में PPS से प्रमोट होकर IPS बने थे। IPS बनने के बाद वे भर्ती बोर्ड और इटावा की 28वीं बटालियन में कमांडेंट रहे। इसके बाद 10 अक्टूबर, 2025 से उनकी तैनाती सुरक्षा मुख्यालय में थी। साढ़े तीन महीने में ही हटे सोमेंद्र मीना: सोमेंद्र मीना को रामपुर में सिर्फ साढ़े तीन महीने बाद ही हटा दिया गया। उन्हें 30 मार्च को रामपुर का एसपी बनाकर भेजा गया था। 2017 बैच के IPS सोमेंद्र मीना इससे पहले महराजगंज के SP थे। अब बात अन्य अफसरों की… मोहम्मद मुस्ताक: शासन ने ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक का भी तबादला कर दिया है। वे करीब तीन साल से ललितपुर में एसपी के पद पर तैनात थे। मूलरूप से बिहार राज्य के छपरा जिले के रहने वाले मो. मुस्ताक साल 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह करीब तीन वर्ष तक आगरा महानगर में SP GRP रहे। इसके पहले मथुरा के अलावा 13 महीने बनारस में रहे। झांसी में ASP भी रहे। आगरा रेलवे पुलिस अधीक्षक पद से ट्रांसफर होकर 1 अगस्त, 23 को ललितपुर आए थे।
संजीव कुमार बाजपेई: मोहम्मद मुस्ताक की जगह संजीव कुमार बाजपेई को ललितपुर का नया SP बनाया गया है। 2018 बैच के प्रमोटी IPS अधिकारी हैं। अभी तक वे एटा में 43वीं वाहिनी PAC में तैनात थे। गोपाल कृष्ण चौधरी: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी का तबादला कर उन्हें 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वे यूपी कैडर के वर्ष 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं। ————————– ये भी पढें- फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर:ट्रेन से कूद भागे, बच्चे पर बंदूक तानी; 300 जवानों ने खेत में घेरकर मारा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पीछा कर रहे दो पुलिसवालों को गोली मार दी। एक जवान की हालत गंभीर है। बदमाश भागते हुए 1 किमी दूर गांव के खेत में छिप गए। 300 पुलिसवालों ने बदमाशों को घेर लिया। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। पढ़िए पूरी खबर…