अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट से CBI जांच की मांग की। कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दी किस बात की है। कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही मामला सुना जाएगा। इधर, पुलिस सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जेल में बंद 8 आरोपियों के खाते खंगालने के लिए बैंक पहुंची। अयोध्या के SBI समेत अन्य बैंक शाखाओं में खातों की जांच की। करीब आधे घंटे तक खाते खंगालने के बाद पुलिस टीम वापस चली गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस राम मंदिर ट्रस्ट के लॉकर की भी जांच कर सकती है। सभी 8 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है। इस दौरान पुलिस आरोपियों की रिमांड मांग सकती है, ताकि पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस तरह और कब से चोरी को अंजाम दे रहे थे। रविवार सुबह पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घर पर एकसाथ छापेमारी की थी। चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से निवेश-खरीद से जुड़े कागजात, आभूषण और नकदी मिली। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी मिली। पुलिस का मानना है कि डायरी से चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े सुराग मिल सकते हैं। बैंक में पुलिस जांच की 2 तस्वीरें- SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…