रामलीला का हाथी बेकाबू, महावत को सूंड से उठाकर पटका:काशी में खंभे उखाड़े, इधर-उधर दौड़ रहा; 200 लोग काबू करने में जुटे

वाराणसी में रामलीला में आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। इधर-इधर भागने लगा। आसपास रखी चीजों को सूंड से उठाकर फेंकने लगा। दीवारें और दुकानें तोड़ दीं। यह देखकर आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे। महावत ने हाथी को काबू करने की कोशिश की तो हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया। हाथी आजमगढ़ से लाया गया था। इसी पर सवार होकर काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के बेटे रामलीला देखते हैं। रामनगर के पंचवटी मैदान में रविवार सुबह 10.30 बजे महावत छापलू हाथी को खाना देने जा रहा था। तभी वह भड़क गया। फिर मैदान से निकलकर सड़क पर भागने लगा। रास्ते में पेड़ और बिजली के पोल उखाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 किमी. के इलाके को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया। लोगों से इलाके से दूर रहने के लिए कह रही है। वन विभाग और NDRF समेत 200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे हुए हैं। पंचवटी मैदान की जिला मुख्यालय से दूरी 17 किमी, जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर से 10 किमी. है। यहां रामलीला के लिए आए हाथियों को रखा जाता है। रामलीला में हिस्सा लेने वाले एक्टर्स और अन्य लोग भी यहीं रहते हैं। 3 तस्वीरें देखिए…