अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंगलवार को मंदिर ट्रस्ट के करोड़पति कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने वीडियो जारी कर सफाई दी। टिन्नू ने कहा- जिस जमीन की कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है, उसे मैंने साल 2008 में खरीदा था। मैंने ऑटो चलवाकर कमाई की है। चढ़ावे की गिनती से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। टिन्नू ने 50 करोड़ रुपए की संपत्ति होने के दावों को दुष्प्रचार बताते हुए कहा कि सच का फैसला भगवान श्रीराम करेंगे। इससे पहले चढ़ावा चोरी को लेकर पुलिस के पास 3 शिकायतें पहुंचीं। पहली- धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने की। दूसरी- यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला और तीसरी- करणी सेना ने की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई भी FIR दर्ज नहीं की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भगवान की FIR बड़ी होगी। हम-आप जो कानून वाली FIR करवाते हैं, उसका क्या करोगे? सुबह 11 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम, यानी SIT जांच के लिए मंदिर पहुंची थी। साथ में अयोध्या DM शशांक त्रिपाठी और SSP डॉ. गौरव ग्रोवर भी थे। टीम ने ट्रस्ट के करीब 50 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की है। रात साढ़े 8 बजे टीम मंदिर से रवाना हो गई। टीम ने सोमवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से चढ़ावा चोरी को लेकर जानकारी ली थी। इसके अलावा, ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को SIT ने बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किए। टीम ने 42 संदिग्ध कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी। SIT का सवाल- कर्मचारियों की जाते वक्त जांच होती थी या नहीं? सूत्रों के अनुसार, SIT ने सोमवार को सबसे पहले चंपत राय से जांच की जानकारी ली। इसके बाद एक-एक संदिग्ध से बंद कमरे में पूछताछ की। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रवेश के समय कर्मचारियों की चेकिंग होती थी, लेकिन बाहर निकलते समय नहीं होती थी। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…