यूपी में प्राइमरी स्कूलों की छुट्‌टी 24 जून तक बढ़ाई:भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला; शिक्षकों को 22 जून से ही आना

उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और हीट-वेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब परिषद और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हर वर्ष 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इससे पहले यह अवकाश 15 जून तक निर्धारित था। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी बेसिक विद्यालय 25 जून से नियमित पठन-पाठन के लिए खुलेंगे। हालांकि शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 22, 23 और 24 जून को विद्यालय में उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करनी होंगी। आदेश में विद्यालय खुलने से पहले करने होगे ये इंतजाम
आदेश में विद्यालय खुलने से पहले परिसर, रसोईघर और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मिड-डे मील की तैयारी, पाठ्यपुस्तकों का वितरण, लेसन प्लान तैयार करना, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करना, बाल वाटिका, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब को संचालित करने योग्य बनाना तथा खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। 21 जून मनाया जाएगा योग दिवस
सरकार ने विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित कर समुदाय का सहयोग लेने पर भी जोर दिया है। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षक और छात्र सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। 220 शिक्षण दिवस होना अनिवार्य
अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को निर्देश दिया है कि स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित करने से पहले शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिनियम के अनुसार प्रारंभिक स्तर के विद्यालयों में एक शैक्षणिक सत्र के दौरान कम से कम 220 शिक्षण दिवस होना अनिवार्य है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि स्कूल प्रशासन को नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय भी मिल जाएगा। ————————- ये खबर भी पढ़ें… चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, बरेली में हालत नाजुक देख मंत्री भड़के, बोले- बैन के बाद कैसे बिक रहा बरेली में चाइनीज मांझे से यूपी के राज्यमंत्री संजय गंगवार के 15 साल के भतीजे की गर्दन कट गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे आदित्यवीर सिंह गंगवार स्कूटी से स्टेडियम जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया। पढ़िए पूरी खबर