रुड़की में 6 साल की बच्ची से रेप का आरोप:परिवार के साथ UP से पिरान कलियर आई थी, रात लापता हुई, सुबह बदहवास हालत में मिली

हरिद्वार के रुड़की में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिवार के साथ पिरान कलियर के रैन बसेरे में ठहरी थी। मंगलवार शाम परिजन लंगर लेने गए थे, इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। परिजन रातभर बच्ची की तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में वापस लौटी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस रैन बसेरे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं पूरी घटना… लंगर लेने गए थे परिजन, तभी बच्ची लापता हुई मूल रूप से बरेली निवासी परिवार रुड़की के पिरान कलियर में हाजिरी देने आया था। परिवार रैन बसेरे में ठहरा हुआ था। मंगलवार शाम परिजन लंगर लेने गए थे। इसी दौरान 6 साल की बच्ची अचानक वहां से लापता हो गई। रातभर तलाशते रहे परिजन, सुबह बदहवास मिली बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने रैन बसेरे और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक बच्ची का पता नहीं चला। परिजन रातभर परेशान रहे। बुधवार सुबह बच्ची वापस लौटी। उसकी हालत देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश पुलिस ने रैन बसेरे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी शुरू किया है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाईं एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ——————–
ये खबर भी पढें… हरिद्वार पुलिस की चेन स्नेचर के साथ मुठभेड़:दिल्ली के बदमाश के पैर में लगी गोली; बोला- माफ कर दो साहब, गलती हो गई हरिद्वार में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। औद्योगिक क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद वह पुलिस के सामने रहम की गुहार लगाने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है, ‘माफ कर दो साहब, गलती हो गई।’ (पढ़ें पूरी खबर)