सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के रेट्रो लुक वाली AI तस्वीरों का ट्रेंड कर रही हैं। यूपी के नेता भी इसका हिस्सा बन रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी इस ट्रेंड में नजर आए। AI तस्वीर में वह 22 साल के युवा दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- “1980 का दशक और हम।” रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा- “थोड़ा रेट्रो, भरपूर एटिट्यूड। हेलो, 80s।” यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया। उन्होंने जींस-शर्ट में अपनी रेट्रो तस्वीर शेयर की। इसके अलावा पति प्रतीक यादव और दोनों बच्चों के साथ भी तस्वीरें पोस्ट कीं। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, स्वतंत्र देव सिंह और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी 80s लुक वाली अपनी AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस ट्रेंड में AI की मदद से रेट्रो स्टाइल का मतलब पुराने दौर के फैशन, कला और लाइफस्टाइल से प्रेरित लुक है। इसमें 1950 से 1980 के दशक तक की शैली की झलक देखने को मिलती है। नेताओं की तस्वीरें…. जानिए क्या है 80s फोटो ट्रेंड? इंस्टाग्राम पर इन दिनों #80sTrend काफी वायरल हो रहा है। Ghibli और Nano Banana के बाद यह नया AI फोटो ट्रेंड लोगों को पसंद आ रहा है। इसमें लोग अपनी फोटो को 1980 के दशक के पुराने अंदाज में बदल रहे हैं। AI की मदद से फोटो में 80s के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग और पुराने कैमरे जैसा इफेक्ट जोड़ा जाता है। इससे तस्वीर बिल्कुल 80 के दशक की असली फोटो जैसी नजर आती है, जबकि चेहरा पहचान में आता रहता है। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए… मायावती बोलीं-आकाश को एक शर्त पर BSP में वापस लूंगी:ससुर को राजनीति छोड़नी होगी; अशोक सिद्धार्थ बोले- बहनजी के लिए जान दे सकता हूं मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से नाराजगी की वजहों का बुधवार को खुलासा कर दिया। साथ ही बसपा में उनकी वापसी के लिए एक बड़ी शर्त रख दी है। मायावती ने कहा, पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ अगर अपने दामाद आकाश आनंद का भला चाहते हैं तो उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। तभी आकाश को फ्री हैंड मिलेगा। पूरी खबर पढ़िए…