आगरा रेल मंडल के DRM ऑफिस में 30 साल के असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (AOM) का शव उनके चैंबर में मिला। रविवार देर रात तक अभिषेक सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने ऑफिस में फोन किया। साथी कर्मचारी उनके चैंबर के पास पहुंचे। चैंबर खुला था और अभिषेक सिंह कुर्सी पर मृत मिले। मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास कुछ गोलियां पड़ी थीं। माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। शव देखकर मां बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पत्नी आस्था ने आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें प्रताड़ित करते थे। इधर, सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारी भड़क गए हैं। DRM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे ‘कर्मचारियों का शोषण बंद करो’, अधिकारियों को जेल भेजो’ जैसे नारे लगा रहे हैं। अफसर कर्मचारियों को समझाने में जुटे हैं। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें- घर के इकलौते बेटे थे, तनाव में चल रहे थे AOM अभिषेक सिंह परिवार के इकलौते बेटे थे। 3 महीने पहले ही उनका प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर हुआ था। वह DRM ऑफिस कैंपस में बने सरकारी आवास में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी आस्था, मां सुशीला और दो बच्चे हैं। उनका एक बेटा 4 महीने पहले ही पैदा हुआ था।उनके घर और ऑफिस के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक काफी दिनों से तनाव में थे। घर से डायरी लेकर ऑफिस गए, फिर नहीं लौटे अभिषेक रविवार सुबह ऑफिस आए थे। दोपहर 3 बजे घर गए और वहां से एक डायरी लेकर लौटे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। रात 9 बजे तक अभिषेक के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद साथी कर्मचारियों को फोन कर बताया कि अभिषेक घर नहीं आए हैं। शव देखकर मां-पत्नी फूट-फूटकर रोईं
कुछ देर बाद साथियों ने परिजनों को अभिषेक की मौत की सूचना दी। यह सुनते ही घरवाले ऑफिस पहुंचे। शव देखकर पत्नी आस्था और मां सुशीला देवी फूट-फूटकर रोने लगीं। अभिषेक की मौत की खबर से DRM ऑफिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की। पत्नी बोलीं- अधिकारी कहते थे, जिंदगी बर्बाद कर दूंगा पत्नी आस्था ने बताया कि सीनियर अधिकारी उनके पति को प्रताड़ित कर रहे थे। अभिषेक कहते थे कि सब फिर ठीक हो जाएगा। मुझे ट्रेनिंग पर भी नहीं जाने दे रहे हैं। दो बार नाम आया, लेकिन दोनों बार मेरी ट्रेनिंग कैंसिल कर दी। आस्था ने बताया कि अधिकारी हमेशा अभिषेक को डांटते रहते थे। वह कहते थे कि नौकरी नहीं हो पा रही है। बहुत कठिन है। यहां बहुत डांटते हैं। मैंने उनसे कहा कि अधिकारियों से काम समझने के लिए थोड़ा समय मांगिए। लेकिन अधिकारी समय नहीं दे रहे थे। कहते थे कि बहुत समय दे दिया। अधिकारी कहते थे कि तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। मैं पति को समझाती थी कि परेशान मत हो। नौकरी नहीं हो रही है तो छोड़ दीजिए। गांव वापस चलेंगे और प्राइवेट नौकरी कर लेंगे। मां बोलीं- जीने का सहारा चला गया मां सुशीला देवी ने बताया कि बेटे से ऑफिस में बहुत काम करवाते थे। उसे बहुत टॉर्चर करते थे। कहते थे कि तुम्हें साउथ में भेज देंगे। छुट्टी भी नहीं देते थे। वही मेरे जीने का सहारा था। अब किसके सहारे जीऊंगी। दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा एसीपी सदर अमीषा ने बताया- पुलिस को मृतक के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि वो एक अच्छे बेटे और पति नहीं बन पाए। वो समाज और नौकरी के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। मैं इस नौकरी के लिए फिट नहीं हूं। उन्होंने माफी भी मांगी है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… शिवानी बोली- मार्विन को काला रंग उसकी मर्जी से लगाया, टेसू के बारे में बताया था; अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा था, मेरा मजाक बनाया अमेरिकी दोस्त मार्विन आची के आरोपों पर बिग बॉस फेम औरैया की शिवानी कुमारी ने जवाब दिया है। शिवानी का कहना है कि टेसू की शादी कराने का कार्यक्रम पहले से फिक्स था। मार्विन को इसके बारे में पता था। उनकी सहमति से ही उन्हें तैयार किया गया था। पढ़िए पूरी खबर…