लखनऊ के सहारा स्टेट में लगी भीषण आग:1 किमी तक धुएं का गुबार दिख रहा; दमकल की 3 गाड़ियां पहुंचीं

लखनऊ के सहारा स्टेट के मुख्य गेट के पास पार्किंग में आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं। धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। सूचना पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। आग की तस्वीरें… आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे दमकलकर्मी आग की सूचना मिलते ही गोमती नगर फायर स्टेशन से एक यूनिट मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए गोमती नगर और हजरतगंज से एक-एक फायर टेंडर भेजा गया। कुल तीन गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बीते दिनों नगर निगम ने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के उल्लंघन के चलते सहारा स्टेट में सीलिंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की ईटीएफ टीम तैनात थी। आग लगने के समय परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी टीम के पास थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…