लखनऊ-महराजगंज समेत 10 शहरों में बारिश:गोंडा में कक्षा 8 तक स्कूल बंद, आज यूपी के 65 जिलों में अलर्ट

यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, गोंडा, जौनपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। गोंडा में 2 घंटे में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते डीएम ने 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। दोपहर के बाद से लखनऊ में रात तक बूंदाबांदी हुई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बना है। इसका असर यूपी में दिख रहा है। इसके चलते प्रदेश में 3-4 दिनों तक मानसूनी बारिश होगी। इसके बाद पश्चिमी यूपी के रास्ते मानसून लौट जाएगा। इस मानसूनी सीजन में अब तक 680.3 मिमी बारिश हुई है, जो नॉर्मल 726.1 मिमी से 6% कम है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी पूरा नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 49 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 43.5 मिमी बारिश बलरामपुर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज समेत 38 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश की तस्वीरें देखिए… आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…