लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा जायलो कार पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी निगोहां के रहने वाले हैं और मुंडन कराकर लौट रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिवार वाले पहुंच गए। हादसा सोमवार शाम साढ़े 4 बजे सैरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बता दें, नवरात्रि में गोमती के बाढ़ के चलते चंद्रिका धाम बंद कर दिया गया था। रविवार सुबह ही मंदिर के कपाट खोले गए हैं। पढ़िए पूरी घटना… स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया निगोहां के पश्चिम टोला कस्बे के रहने वाले संदीप अपने 7 साल के बेटे आर्यन का मुंडन कराने परिवार के साथ चंद्रिका धाम मंदिर आए थे। यहां से लौटते समय रैथा अंडरपास के पास महिंद्रा जायलो का टायर फट गया। इससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर पलट गई। इसमें कार में सवार पिंटू (38), सपना (37), नीरज कुमारी (45), मीरा देवी (35), नन्हा देवी (65), प्रभावती (55), संदीप (37), आर्यन और राम कुंवारा (65) देवी घायल हो गए। मौके पर पहुंची सैरपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रामसागर मिश्रा 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मीरा देवी और राम कुंवारा देवी की मौत हो गई। दोनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। दो घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया गंभीर रूप से घायल नन्हा देवी और संदीप को KGMU के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, महिंद्रा जायलो का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। ————————– ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा इंटरव्यू देकर निकली, लखनऊ पुलिस खोजती रह गई, पुलिस की 10 टीमें 10 दिन से तलाश रहीं प्रदेश की सबसे हाईटेक लखनऊ पुलिस शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पकड़ नहीं पा रही है। श्रद्धा के अलावा, उसके साथी आरोपी भी पकड़ से दूर हैं। घटना के बाद से पुलिस श्रद्धा के नेटवर्क के आगे बेबस नजर आ रही है। श्रद्धा वीडियो जारी कर रही है, फिल्मी स्टाइल में मीडिया को इंटरव्यू भी दे गई, लेकिन पुलिस केवल कयास लगा रही है। पढ़िए पूरी खबर