यूपी के शामली में मुस्लिम बनने वाले दवा कारोबारी आयुष मलिक ने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। सोमवार शाम करीब 8:30 बजे आयुष ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें आयुष ने कहा- मां आपकी परेशानी को देखते हुए मैं अपनी मर्जी से अपने मूल धर्म, हिंदू धर्म में वापस आ गया हूं। आप लोग मुझे माफ करना। आयुष ने घर के मंदिर में पूजा की। उसने आरती का दीपक जलाया और हनुमानजी को तिलक किया। इसके बाद अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आयुष ने 5 साल पहले महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से निकाह किया था। चांदनी ने रुपयों के लालच में आयुष को फंसाया, उसका धर्मांतरण करवाया। आयुष धर्म बदलने के बाद परिवार से भी अलग हो गया था। वह नमाज पढ़ने लगा था। दाढ़ी बढ़ा ली थी और टोपी पहने लगा था। जून के पहले हफ्ते में पिता ने चांदनी और उसके पिता समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चांदनी, उसके पिता और भाई तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आयुष बोला- मां-पापा मैं आपके प्यार की छांव में रहना चाहता हूं आयुष को अपने किए पर पछतावा है। उसने कहा- मां, मैं इस्लाम धर्म में चला गया था। मैंने अपना धर्म बदल लिया था, लेकिन मैंने आपकी परेशानी को देखा। अब मैं परिवार के हिसाब से, अपने मन से अपने मूल धर्म, हिंदू धर्म में वापस आ गया हूं। मैं आपके और पापा के प्यार की छांव में रहना चाहता हूं। आप लोग मुझे माफ करिएगा। अब 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए.. दयानंद नगर के रहने वाले देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। बेटी की शादी नोएडा में हुई है। बेटा आयुष बी-फार्मा करके मेडिकल स्टोर चलाता है। पुलिस के मुताबिक, इस कहानी की शुरुआत 5 साल पहले हुई थी। उस समय आयुष ने ‘कुरैशी प्लस’ जिम जाना शुरू किया था। कुरैशी बस्ती की रहने वाली चांदनी उसकी जिम ट्रेनर है। उसने आयुष को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 4 साल पहले चोरी-छिपे आयुष से निकाहनामा पढ़वाया। 6 महीने पहले से आयुष अपना लुक बदलने लगा। पहले दाढ़ी बढ़ाई, फिर मस्जिद जाने लगा। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वह मस्जिद में नमाज पढ़ते नजर आ रहा। मेडिकल स्टोर का भी एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह टोपी और कुर्ता-पायजाम पहने दिखाई दे रहा था।
महंत ने वीडियो जारी किया, तब मामला सामने आया मामला तब सामने आया, जब 4 जून को मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया- भारत मेडिकल स्टोर के मालिक के इकलौते बेटे को चांदनी कुरैशी ने फंसा लिया है। दबाव में आकर पूरे परिवार ने धर्म बदल लिया है। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया, जिम ट्रेनर के घर पर धरने की धमकी देने लगे। इसके बाद आयुष के पिता देवराज मलिक ने 6 जून को थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। एफआईआर में परिवार के 6 सदस्यों और 3 मौलवियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अवैध वसूली की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चांदनी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पढ़िए आयुष और चांदनी की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई… चांदनी का पिता जूस का ठेला लगाता था। पुलिस के मुताबिक, चांदनी और आयुष मालिक की मुलाकात साल 2022 में हुई थी। दोनों एक फिजियोथैरेपी सेंटर पर मिले थे। वहीं पर दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए और दोनों की बातें शुरू हुईं। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने जिम “कुरैशी प्लस” ज्वाइन कर लिया। वहां पर दोनों रोज मिला करते थे। वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। चांदनी बहुत गरीब परिवार की है। उसके पिता जूस का ठेला लगाते हैं। भाई-बहन मॉल में नौकरी करते हैं। चांदनी अमीर होने का दिखावा करती थी। आयुष से दोस्ती के बाद चांदनी उसे पैसे लेती थी। उसने आयुष के पैसों से ही सोने की चेन ली। और भी बहुत पैसे आयुष से खर्च करवाए। चांदनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर आयुष का ब्रेनवॉश किया। उसको मुस्लिम बनने के लिए कहा। इसके बाद आयुष अपने परिवार से अलग हो गया। उसने हिंदू धर्म को छोड़ दिया और मुस्लिम धर्म के तौर-तरीके अपना लिए। निकाह के 6 महीने बाद आयुष घर से अलग हो गया चांदनी और उसका परिवार आयुष को दिल्ली ले गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाया। फिर वहीं पर चांदनी ने निकाह भी कर लिया। आयुष के घर वालों को निकाह के बारे में कुछ नहीं पता था। निकाह के 6 महीने बाद ही आयुष अपने परिवार से अलग हो गया। उसने सिटी क्षेत्र के सिलेक्ट विहार कॉलोनी में किराए पर मकान ले लिया। वहां पर दोनों साथ रहने लगे। आयुष के पिता का आरोप है कि जब हमने इन चीजों का विरोध शुरू किया तो चांदनी के परिवार ने हम पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी भी दी। चांदनी का एक भाई अमन कुरैशी, देवराज सिंह की दुकान पर नौकरी करता था। उसने इस्लाम की सारे बातें आयुष को सिखाईं। आयुष के पिता देवराज सिंह मलिक का कहना था- हम लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। घर में दिन में दो बार पूजा होती है। मैं खुद दिन में दो बार मंदिर जाता हूं। मेरे बेटे को इन लोगों ने बहला-फुसलाकर उसका धर्म का बदलवाया। मेरा बेटा बहुत सीधा है। इन सभी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने मेरे बेटे से लाखों रुपए लिए हैं। एसपी एनपी सिंह का कहना था, जांच पड़ताल में सामने आया कि पाकिस्तान का एक मुस्लिम लीडर जो धर्मांतरण कराता है, उसका पेज आयुष से फॉलो कराया गया। चांदनी के छोटे भाई ने ऐसा करवाया था। 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ————————- यह खबर भी पढ़ें नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग, खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग नोएडा की एक बिल्डिंग में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे भीषण आग लग गई। 21वें फ्लोर के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग देखकर फ्लोर के लोग भी चिल्लाते हुए नीचे भागे। नीचे के फ्लैटों में रहने वाले लोग चिल्लाने लगे, “फ्लोर खाली करो।” पूरी खबर पढ़ें