मैनपुरी में युवक ने मिर्जापुर मूवी के डॉयलाग का स्टेटस लगाने के बाद गोली मारकर जान दे दी। उसने इंस्टाग्राम पर ‘लव ही तो है लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा’ स्टेटस लगाया। घटना के समय युवक घर में अकेला था। उसने बेड पर लेटने के बाद तमंचे को सीने पर दाईं ओर रखा और गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए उसके घर में पहुंचे। वहां कमरे के अंदर युवक खून से लथपथ बेड पर पड़ा मिला। पड़ोसियों के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल भिजवाया। घटना जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बेवर इलाके के काजी टोला मोहल्ले की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए… बेवर का रहने वाला मो. आजम उर्फ शहंशाह (32) दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह किसी काम से कुछ दिन के लिए जयपुर गया था। गुरुवार को ही वह अपने घर लौटा था। वह ननिहाल में अलग घर बनवाकर अपने परिवार के साथ रहता था। आजम के मामा शमशाद अली के मुताबिक, शुक्रवार को वह घर पर अकेला ही था। उसकी मां माहजमा और दो बहनें रिश्तेदारी में गुरसहायगंज गई थीं। जबकि, उसके पिता और भाई जयपुर में थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक आजम के कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई। पड़ोसी आवाज सुनकर कमरे की ओर दौड़े तो वहां आजम खून से लथपथ मिला। वे लोग पहले उसे सीएचसी बेवर ले गए। वहां से सैफई ले जाते समय रास्ते में ही आजम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल भेज दिया। 10 साल पुराने लव अफेयर का मामला आया सामने परिजनों के मुताबिक, करीब 10 साल पहले आजम का मोहल्ला चमनगंज निवासी रुबीना से अफेयर था। करीब तीन साल पहले रुबीना की शादी कानपुर के बिल्हौर निवासी अहमद से हो गई थी। इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। परिजनों का आरोप है कि रुबीना आजम पर 70 हजार रुपये लौटाने के लिए फोन पर दबाव बना रही थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया- युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके बारे में जानकारी दी जाएगी। —————————————— यह खबर भी पढ़े… ‘तुम बहुत सुंदर हो, मेरी पत्नी खुश नहीं रख पाती’:महिला बोली- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी; जौनपुर में होमगार्ड प्लाटून कमांडर ने किया रेप ‘मेरी पत्नी मुझे खुश नहीं रख पाती। मैं तुम्हारे साथ ही रहूंगा। ऐसी बातें बोलकर धर्मेंद्र मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ रिलेशन बनाता था। मैं पहली बार प्रेग्नेंट भी उसी की वजह से हुई थी। अब मेरे पति भी मुझे साथ रखने को तैयार नहीं हैं। मुझे न्याय नहीं मिला, तो लखनऊ में CM आवास के सामने आत्मदाह कर लूंगी।’ पढ़िए पूरी खबर…