सपा नेता आजम खान इस बार जब जेल से बाहर आए तो भाजपा सरकार पर उनके तेवर ज्यादा कड़े हैं। ‘मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोकेगा’, ‘हुक्मरान बड़ा जालिम, पूरा देश डरा हुआ है’, ‘लाशें हवा में उड़ने लगेंगी’; जैसे उनके बयान सामने आ रहे हैं। लेकिन, सालभर पहले 23 सितंबर, 2025 में जब वे जेल से बाहर आए थे, तब उनके बयानों में हताशा और बेबसी ज्यादा नजर आती थी। उनके लहजे से तेजतर्रारी और तल्खी गायब थी। आखिर इस एक साल में ऐसा क्या हुआ कि आजम अपने पुराने रूप में लौट आए? जानेंगे यूपी एक्सप्लेनर में… आजम खान के तेवरों में आया यह बदलाव सालभर में लगातार लगे कानूनी झटकों और 2027 विधानसभा चुनावों के नजदीक आने का नतीजा है। इसे ऐसे समझ सकते हैं… A) सितंबर, 2025 की स्थिति B) तब परिवार और भविष्य की चिंता थी C) जेल के बाहर ED की गिरफ्तारी ने गुस्सा बढ़ाया पहला – लोगों के मन में उनके और उनके परिवार पर हुई कानूनी कार्रवाई को लेकर सहानुभूति है। दूसरा – यह दिखाता है कि रामपुर में आज भी आजम खान अकेले ऐसे नेता हैं, जिनके नाम पर हजारों लोग सड़क पर उतर सकते हैं। कुल मिलाकर आजम की राजनीतिक जमीन खिसकी है। उन्हें न केवल भाजपा से मुकाबला करना है, बल्कि अपनी ही पार्टी और रामपुर की जनता के बीच साबित करना है कि असली ताकत आज भी उनके पास है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, आजम से किसे ज्यादा फायदा होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि चुनाव का माहौल किस दिशा में जाता है। सपा को फायदा तब होगा जब आजम अपनी ताकत का इस्तेमाल मुस्लिम वोट को एकजुट करने और पर सवाल उठाने में करें। भाजपा को फायदा तब होगा जब आजम के गुस्से और बयानों को मुद्दा बनाकर भाजपा पूरे चुनाव को हिंदू-मुस्लिम या कानून-व्यवस्था की बहस में बदलने में सफल हो जाए। कुल मिलाकर, 2027 चुनाव में आजम खान ऐसे फैक्टर हैं, जो सपा की जीत आसान तो कर सकते हैं, लेकिन बैकफायर होकर भाजपा के चुनावी हथियार को धार भी दे सकते हैं।