गोंडा में सास की चिता सजा रहे दामाद को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह सरयू नदी के घाट पर चिता के लिए गड्ढा खोद रहा था। खुदाई के बाद युवक हाथ धुलने के लिए नदी के किनारे गया। जैसे ही उसने नदी से पानी उठाया, मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक का सिर अपने जबड़े में दबाया, फिर तेजी के साथ उसे पानी के अंदर खींच ले गया। घाट पर खड़े लोग चीखते-चिल्लाते रह गए। डर के मारे युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। मौके पर SDM तरबगंज भी पहुंचे। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। लखनऊ से SDRF बुलाई गई है। युवक नोएडा से अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। घटना जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की है। दादा ससुर बोले- किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की
बाबू लाल ने बताया, हमारी बहू की मौत हो चुकी थी। मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। रिश्तेदार ही पूरी क्रिया कर्म की तैयारी कर रहे थे। अंतिम संस्कार के लिए खूंटा लग रहा था, इतने में ही मगरमच्छ आया और दामाद को खींच ले गया। किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की, अपनी जान देने के लिए पानी में कौन कूदता? सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए… कैंसर से हुई थी महिला की मौत
डीहा गांव में बाबूलाल वर्मा (70) रहते हैं। वह खेती-किसानी करते हैं। उनके बेटे लालचंद्र की मौत हो चुकी है। परिवार में उनकी बहू उर्मिला (50) थीं, मंगलवार को उनकी कैंसर के चलते मौत हो गई। 5 साल पहले उर्मीला की बेटी रेखा की शादी ग्रेटर नोएडा के दीपक (30) से हुई थी। दीपक परी चौक सिग्मा 2 में रहते थे। दोनों की एक बेटी निक्की (4) है। दीपक एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता थे। वह पत्नी और बेटी के साथ सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा आए थे। चिता सजाने के लिए खूंटा गाड़ रहा था दीपक
बुधवार को सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी के किनारे अंतिम संस्कार होना था। दोपहर करीब 12 बजे नदी के किनारे सभी लोग पहुंचे। दीपक ने चिता सजाने के लिए नदी के किनारे ही खूंटा गाड़ना शुरू किया। जबडे़ में सिर भर के खींच ले गया मगरमच्छ स्थानीय लोगों ने दीपक को पहले ही चेताया था कि नदी में मगरमच्छ है, सावधान रहना। वह खूंटा गाड़ रहा था। इसके बाद वह हाथ धुलने के लिए नदी के किनारे पहुंचा। दीपक हाथ धुल रहा था, इस बीच मगरमच्छ नदी से बाहर आया। उसने दीपक का सिर अपने जबड़े में भर लिया। ये देखकर लोग दीपक की ओर दौड़े और शोर मचाया, लेकिन तब तक मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही मगरमच्छ ने उसे खींचा। मैंने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लेकर चला गया। मैंने प्रयास किया तो मैं भी पानी में गिर गया। दूसरे प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि दीपक वहीं खड़े होकर गड्ढे की खुदाई कर रहे थे। उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि वहां मगरमच्छ रहता है। उस तरफ न जाएं। इसके बावजूद वह हाथ धोने के लिए पानी के पास चले गए। जैसे ही वह हाथ धोने के लिए नीचे झुके, मगरमच्छ ने उनका सिर जबड़े में भरा और अंदर खींच ले गया। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। स्थानीय नाविकों की मदद से सभी दीपक की तलाश में जुट गए। सूचना मिलते ही उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के साथ अन्य टीमों को भी बुलाया गया। एसडीएम तरबगंज घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। हालांकि, दीपक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लखनऊ एसडीआरएफ को बुलाया
गोंडा के जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रेस्क्यू के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, लेकिन अभी तक टीम मौके पर नहीं पहुंची है। फिलहाल स्थानीय लोग राजस्व विभाग की टीम के साथ नाव के जरिए तलाशी अभियान चला रहे थे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक का शव मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यदि शव बरामद नहीं होता है तो आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजकर अनुमति और आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे जाएंगे। ————— यह खबर भी पढ़ें…. पिता ने 19 साल की बेटी की हत्या की:शव पीठ पर बांधकर ले गया, खेत में दफनाया; अलीगढ़ में प्रेमी से शादी पर अड़ी थी अलीगढ़ में पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर लाश को पीठ पर बांधकर बाइक से खेत में पहुंचा। 5 फीट गहरा गड्ढा खोदा। लाश दफनाकर वापस घर आ गया और सो गया। सुबह उठकर बेटी को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस को पूछताछ में पिता के गोलमोल जवाब से शक हुआ। सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पढ़ें पूरी खबर…