सीएम ने कहा- बांटने वालों के आदर्श बाबर और औरंगजेब:भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर कराएंगे, ‘समरसता संकल्प अभियान’ की हुई शुरुआत

वाराणसी में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा ने बुधवार को काशी से ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सीएम योगी ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन में को भी शामिल होना था। लेकिन उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है। सीएम योगी ने कहा- संतों की बात वे लोग स्वीकार नहीं करेंगे, जो समाज को बांटने का काम करते हैं। समाज को बांटने वाले वही लोग हैं, जिनके आदर्श बाबर और औरंगजेब रहे हैं। ये लोग समाज को खाई-खाई में बांटकर आपस में लड़ाने का काम करते हैं। सीएम ने कहा-सपा सरकार के दौरान पड़ोसी जिले संत रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया गया था। भाजपा सरकार संतों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और वह मुख्यमंत्री से बातचीत कर जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर कराने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रमुख चौराहों, मार्गों और कार्यक्रम स्थलों को होर्डिंग, स्वागत द्वार और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं, बीएचयू गेट स्थित मालवीय प्रतिमा और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम में एक सीएम, दो डिप्टी सीएम, एक केन्द्रीय मंत्री, 12 प्रदेश मंत्री शामिल है। 3 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…