यूपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में और मुख्यमंत्री योगी ने झांसी किले से योग किया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में योग किया। सीएम ने कहा- हमे नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। जिसके पास योग से तपा शरीर है। वहां न रोग है, न ही बुढ़ापा। हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपरा और विरासत को दुनिया में पहचान दिलाई है। इससे 140 करोड़ भारतीयों को गर्व मिला है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक साफ सोच सामने आई है।
योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…