11 साल छोटे युवक संग रिलेशन में थी शादीशुदा महिला:सोनीपत मर्डर केस, पुलिस बोलीं-5 साल से अफेयर; भाई का दावा-महिला के देवर ने साजिश रच कराया मर्डर

हरियाणा के सोनीपत में 26 वर्षीय युवक विशाल की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस इस हत्याकांड को पड़ोसी ओमवीर की पत्नी के साथ अफेयर की थ्योरी पर इन्वेस्टिगेट कर रही है। कहना है कि शुरुआती जांच में विशाल और महिला के बीच 5 साल से अफेयर होने की बात सामने आई है। दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर था और महिला दो बच्चों की मां भी थी। यह मामला अब सार्वजनिक होने लगा था, जिससे परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी वजह ये हत्याकांड अंजाम दिया गया।
उधर, मृतक विशाल के भाई अतुल ने पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल उठाए हैं। अतुल का दावा है कि विशाल और महिला के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं था, बल्कि दोनों परिवारों के बीच वर्षों से पारिवारिक रिश्ते थे। कई बार ऐसा हुआ कि महिला की बेटी विशाल के घर और विशाल की बहन महिला के घर एक-एक माह तक रहकर गई। अतुल ने आरोप लगाया कि ओमवीर के छोटे भाई सोमवीर को दोनों परिवारों का यह मेलजोल पसंद नहीं थी। सोमवीर ने ही दोनों परिवारों के बीच शक का माहौल बनाया। ओमवीर के नाबालिग बच्चों के जरिए अफेयर की झूठी कहानी गढ़ी और आखिर में उसके भाई की हत्या करवा दी। पुलिस की जांच में क्या और अतुल ने क्यों ये दावा किया, जानिए के लिए पढ़े पूरी खबर… मृतक विशाल और महिला के कुछ PHOTOS… मृतक विशाल के भाई अतुल ने अपने दावों के पीछे ये वजह बताईं…. महिला के देवर साजिश रचने के इसलिए लगाए आरोप… हत्या और पुलिस की अब तक की कार्रवाई… 14 अप्रैल को रची गई पूरी साजिश का दावा
अतुल ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को विशाल अपने गांव खंदावली गया हुआ था, जबकि महिला भी अपने मायके पक्ष के एक पारिवारिक विवाह में गई हुई थी। इसी दौरान सोमवीर ने बच्चों के जरिए फिर ओमवीर तक अफेयर की बात पहुंचाई। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया और महिला घर छोड़कर चली गई। इस मामले में थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। बाद में सोमवीर अपने भतीजे के साथ महिला की तलाश में मेरठ स्थित उनके घर भी पहुंचा, जबकि ओमवीर उस समय फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। पुलिस का दावा- पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि विशाल और करीब 37 वर्षीय महिला के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिल्डिंग में पड़ोसी थे और वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस का कहना है कि करीब एक से डेढ़ साल पहले महिला के पति ओमवीर और अन्य परिजनों को इस संबंध की जानकारी मिल गई थी। बाद में महिला अपने पति को छोड़कर विशाल के साथ चली गई थी। उस समय परिजनों को शक था कि विशाल ही उसे अपने साथ ले गया है, जिसके चलते नरेला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल महिला पति से अलग रह रही है। दो नाबालिग गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
राई थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल हत्याकांड में अब तक दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक ओमवीर का बेटा और दूसरा उसका भतीजा है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच के दौरान सभी पहलुओं और दोनों पक्षों के दावों की भी पड़ताल की जा रही है। ————————————————- ये खबर भी पढ़ें… पड़ोसी संग भागी मां, रंजिश में बॉयफ्रेंड की हत्या:छिपकर पैसे देती थी; सोनीपत में ड्यूटी कर निकला तो गला काटा, पिता को चीखें सुनाई सोनीपत में मां से अफेयर करने पर 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड के मर्डर केस में नए खुलासे हुए हैं। पड़ोसी होने के कारण बॉयफ्रेंड विशाल और सोमवीर के परिवार के बीच काफी आना-जाना था। इसी दौरान करीब डेढ़ वर्ष पहले महिला का विशाल के साथ अफेयर हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)