‘विधायक की जगह बेटा आया, मेरी कुर्सी पर बैठ गया’:डॉक्टरों को फटकार लगाई, रामपुर के CHC अधीक्षक की सफाई
रामपुर में अपना दल (एस) विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे उमैर अंसारी के सीएचसी का निरीक्षण करने का मामला तूल पकड़ गया है। उमैर ने 4 अप्रैल को इमरजेंसी वॉर्ड में घूम-घूमकर मरीजों का हाल-चाल जाना था और डॉक्टरों-स्टाफ से पूछताछ की थी। इसके बाद सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने जांच बैठा दी थी। […]