फतेहपुर में मकबरे पर भगवा झंडा लगाने पर बवाल-पथराव:हिंदू संगठनों का मंदिर होने का दावा; पुलिस ने दौड़ाकर खदेड़ा, लाठीचार्ज

फतेहपुर में मकबरे पर भगवा झंडा लगाने पर बवाल हो गया। हिंदू संगठनों के लोग सुबह सुबह मकबरे पर पहुंचे। मंदिर होने का दावा करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद कुछ युवकों ने छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया। मकबरे पर भगवा झंडा देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और पत्थरबाजी करने लगे। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बवाल कर रहे लोगों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। तनाव को देखते हुए मौके पर थाना सदर कोतवाली, राधा नगर, मलवा, हुसैनगंज और हरियांव थाने की फोर्स तैनात है। डीएसपी गौरव शर्मा, एएसपी महेंद्र पाल सिंह समेत एडीएम अवनीश त्रिपाठी मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पूरा मामला सदर कोतवाली के अबूनगर इलाके का है। हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मकबरे से करीब 50 मीटर दूर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हिंदू संगठन ने पहले ही पूजा करने का किया था ऐलान
मकबरा सदर कोतवाली क्षेत्र के अबू नगर मोहल्ले में बना है। इस मकबरे को हिंदू संगठन ठाकुर जी का मंदिर बता रहा है। उनका आरोप है कि कुछ लोग मंदिर को तोड़कर उस पर कब्जा किए हुए हैं। इसे लेकर हिंदू संगठन ने पहले ही 11 अगस्त सोमवार को वहां पूजा-पाठ करने का ऐलान किया था। हंगामा, बवाल की तस्वीरें… हिंदू संगठनों ने DM को ज्ञापन देकर कब्जा हटाने की मांग की थी
डाक बंगला चौराहे पर मठ मंदिर संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी के साथ अन्य सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मौके पर मठ मंदिर संघर्ष समिति के सदस्यों के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत तमाम नेता मौजूद हैं। चार दिन पहले शुक्रवार को मठ मंदिर संघर्ष समिति ने डीएम रवींद्र सिंह को ज्ञापन देकर ये मांग की थी कि ये स्थल कोई मकबरा नहीं बल्कि ठाकुर जी का मंदिर है। जहां अराजकतत्व बैठकर उसका अस्तित्व समाप्त करने में लगे हैं। इस जगह से ऐसे लोगों को हटाकर वहां से कब्जा हटवाया जाए। इसके साथ ही ऐलान किया था कि 11 अगस्त को हम लोग इस स्थल की साफ सफाई करके जन्माष्टमी मनाएंगे। इसको देखते हुए रविवार को ही डीएम और एसपी अनुज सिंह ने मौके का मुआयना किया था। आज सुबह से मकबरे के सामने फोर्स तैनात थी। खबर की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….