गाजियाबाद में पालतू डॉग ने महिला को काटा:दर्द से फूट-फूटकर रोने लगी, लंगड़ाते हुए लिफ्ट के अंदर गई

गाजियाबाद की एक सोसाइटी में पालतू डॉग ने मेड पर अचानक हमला कर दिया। मेड बिल्डिंग की गैलरी में लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। तभी पास की दूसरी लिफ्ट खुली और उसमें से डॉग अचानक बाहर निकला। बिना किसी उकसावे के डॉग ने महिला पर झपट्टा पारा और नोच लिया। हमले के तुरंत बाद, लिफ्ट से डॉग का मालिक बाहर आया। फिर डॉग वापस लिफ्ट के अंदर चला जाता है। महिला दर्द से कराह रही थी। वो लंगड़ाते हुए लिफ्ट के अंदर गई। मुट्‌ठी भींचते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगी। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। मामला मंगलवार देर शाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी का है। 3 फोटो से समझिए पूरा घटनाक्रम… अब तक इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। अपार्टमेंट में पालतू जानवरों को लेकर सख्त नियम बनाने की मांग उठने लगी है। एक दिन पहले कुत्ते से बुलेट टकराने पर महिला दरोगा की मौत गाजियाबाद में एक दिन पहले महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ड्यूटी करके बुलेट से अपने कमरे पर जा रही थीं। कार्ट चौक पर अचानक सामने कुत्ता आ गया, जिससे वह बैलेंस खो बैठीं। बाइक कुत्ते से टकरा गई और दरोगा सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने महिला दरोगा को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कानपुर की रहने वाली दरोगा के परिजन गाजियाबाद पहुंच गए हैं। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि तीन दिन पहले ही बेटी से बात हुई थी। वह IAS की तैयारी कर रही थी। घटना रविवार रात 2 बजे की है। महिला दरोगा रिचा सचान (25) कविनगर थाने की शास्त्रीनगर चौकी पर तैनात थीं। यहां उनकी पहली पोस्टिंग थी। पढ़ें पूरी खबर… अब भाजपा सांसद का बयान पढ़िए
13 अगस्त को गाजियाबाद से BJP सांसद अतुल गर्ग ने कहा था- पशु प्रेम करना गलत नहीं है। हम भी पशुओं से प्यार करते हैं, लेकिन हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब आवारा कुत्ते बच्चों को नोच रहे हैं। सांसद ने कहा डर का आलम यह है कि बुजुर्ग लोग मॉर्निंग वॉक करने तक से घबरा रहे हैं। सड़कों और पार्कों में कुत्तों की गंदगी फैली रहती है लेकिन इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। डॉग्स प्रेमियों को यह जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। एनसीआर के लिए सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश
11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कुत्ते के काटने और रेबीज की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा था- छोटे बच्चे किसी भी कीमत पर रेबीज का शिकार नहीं होने चाहिए। कार्रवाई ऐसी हो, जिससे लोगों को भरोसा हो कि वे बिना डर के घूम सकते हैं और उन पर आवारा कुत्ते हमला नहीं करेंगे। इसमें कोई भावनात्मक पक्ष नहीं होना चाहिए। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे दिल्ली-NCR में आने वाले इलाकों पर भी निर्देश लागू होगा। इन सभी जगहों पर आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर में रखने के लिए ऑफिसर्स को स्पेशल फोर्स बनाने को कहा गया है। गाजियाबाद CMO डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया, गाजियाबाद में 2024 में 85 हजार मामले आए। 2025 में जुलाई माह तक 50 हजार से अधिक लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग हर पीड़ित को एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। नगर निगम ने इस समस्या से निपटने के लिए दो एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में प्रति माह लगभग 1500 कुत्तों का बधियाकरण किया जा रहा है। फिर भी कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… ———————- ये खबर भी पढ़िए- फौजी की मां बोली- पिता के सामने कसाई जैसा मारा: मेरठ में कार में झटपटाते रहे; जो बचाने आया उसके भी सिर फोड़ दिए ‘मेरे बेटे कपिल की क्या गलती थी। उसने केवल ये कहा था कि मुझे जाने दो। गुंडों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसके पिता कार के अंदर बंद थे। वह अंदर ही छटपटाते रहे। पिता के सामने बेटे को गुंडों ने कसाइयों की तरह मारा। वह तो मेरे बेटे को मार डालते। जो बचाने गए, उसके सिर भी फोड़ दिए। पढ़िए मां की पूरी बातचीत…