विधानसभाओं के बीच समन्वय से विधायिका मजबूत होगी:राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यूपी विधानसभा का जायजा लिया, राज्यपाल से मुलाकात की

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकतंत्र और विधायिका को मजबूत बनाने के लिए विधानसभाओं के बीच आपसी सहयोग और समन्वय पर बल दिया है। देवनानी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और वासुदेव देवनानी के बीच इस अवसर पर दोनों माननीय अध्यक्षों के बीच संसदीय कार्यप्रणाली, नवाचार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बात हुई। दो दिवसीय प्रवास पर यूपी आए वासुदेव देवनानी बुधवार को विधानसभा पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने उनका स्वागत किया। महाना ने उन्हें विधानसभा के मंडप, गैलरी, दीर्घा, म्यूजियम सहित विधान भवन का भ्रमण कराया। उन्होंने विधान भवन के ऐतिहासिक वैभव, स्थापत्य सौंदर्य तथा लोकतांत्रिक गरिमा की जानकारी दी। महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान भवन केवल एक इमारत भर नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं और संविधान प्रदत्त मूल्यों का प्रतीक है। इसकी स्थापत्य कला, ऐतिहासिक गरिमा और कार्यप्रणाली जनप्रतिनिधियों को सदैव जनता की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा की दीर्घ संसदीय परंपराओं, कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक यात्रा का भी विस्तृत परिचय कराया। महाना ने कहा कि विधान सभा लोकतंत्र की उस प्रयोगशाला के समान है, जहाँ जनता की आकांक्षाएं, नीतियों और कार्यक्रमों का रूप लेती हैं। सदन की कार्यप्रणाली अनुशासन, पारदर्शिता और जनता की भागीदारी पर आधारित है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करती है। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी ने विधान भवन की भव्यता, स्थापत्य कला और गौरवशाली परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा की संसदीय कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक यात्रा के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की। माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान विधान सभा के बीच यह संवाद भविष्य में और अधिक प्रगाढ़ होगा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे, राजस्थान विधानसभा के अधिकारी महावीर सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित भी रहे। राज्यपाल से मिले देवनानी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भी मुलाकात की। दोनों के बीच विधायिका के साथ उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा और आंगनबाड़ी के साथ महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बात हुई। सिंधी समाज ने किया स्वागत वीवीआईपी गेस्ट हाउस साकेत में वासुदेव देवनानी का लखनऊ के सिंधी समाज की ओर से स्वागत किया गया। देवनानी बीजेपी में सिंधी समाज के बड़े चेहरे हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार विधायक हैं। इससे पहले वसुंधरा राजे सरकार में दो बार शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। देवनानी का स्वागत करने वालों में सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, श्याम किशनानी, सुरेश छबलानी, नीरज राजपाल, पुनीत लालचंदानी सहित अन्य समाज के अन्य लोग मौजूद थे। म किशनानी सहित