गेंदबाजों की जबर्दस्त परफॉर्म और प्रियम गर्ग के शानदार अर्धशतक की बदलौत मेजबान लखनऊ फाल्कन्स ने बुधवार को यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से पराजित करके टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 184 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कानपुर की टीम 20 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट होकर 171 रन ही बना सकी। इससे पहले प्रियम गर्ग की शानदार बल्लेबाजी की मदद से लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित बीस ओवर में 184 रन का स्कोर खड़ा किया। प्रियम गर्ग ने 69 रन की पारी खेली जिसमें उसने पांच छक्के और चार चौके लगाए। उसके साथ दिया समर्थ सिंह ने भी 38 रन की आकर्षक पारी खेली जिसमें उसने सात चौके और एक छक्का जड़ा। इन्हीं दोनों की बल्लेबाजी की मदद से लखनऊ की टीम 184 रन के स्कोर तक पहुंच सकी।कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से विनीत पवार ने सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके। कानपुर की शुरुआत रही खराब वहीं 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे कानपुर सुपरस्टार्स की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम का पहला विकेट 13 रन के स्कोर पर ही गिर गया था। इसके बाद में खेलने आए आदर्श और यशुप्रधान ने लंबी साझेदारी की लेकिन रन ज्यादा नहीं बने। 30 गेंद में तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाकर 90 के स्कोर पर यशु के आउट होने के बाद फील्ड में उतरे कप्तान समीर रिजवी ने तेजी से बल्लेबाजी करने का प्रयास किया लेकिन वह भी 19 रन ही बना सका और पुल करने के प्रयास में कैच आउट हो गए। आदर्श ने खेली 81 रन की पारी पिछले मुकाबले के शतकवीर आदर्श ने इस मुकाबले में भी अच्छी बल्लेबाजी की। आदर्श ने पूरा प्रयास किया 50 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से उसने 81 रन बनाए। लखनऊ की ओर से करण कुमार सिंह ने चार ओवर में 35 रन देखकर तीन विकेट। विप्रज निगम ने चार ओवर में 31 रन देकर कर एक विकेट लिया। अंकित बाजवा ने तीन ओवर में 25 रन लेकर एक विकेट लिया।