आगरा में ताजमहल देखने से एक पर्यटक को रोक दिया गया। पर्यटक के पास श्रीराम लिखा बैग था। इस वजह से सीआईएसएफ जवानों ने उसे एंट्री नहीं दी। मामले में पर्यटक ने वीडियो जारी कर नाराजगी जाहिर की। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि CISF पर्यटक से माफी मांगकर उसे प्रवेश दे। ऐसा नहीं किया तो 51 साधु-संतों के साथ राम नाम के दुपट्टे ओढ़कर ताजमहल में प्रवेश करेंगे। अब पढ़िए पूरा मामला… कानपुर निवासी आशीष कुमार कथावाचक हैं। 18 अगस्त की दोपहर वह अपने 8 मित्रों और परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचे थे। वह टिकट लेकर स्मारक के गेट पर पहुंचे। उन्होंने अपने बैग को स्कैनिंग मशीन में रख दिया। आशीष का कहना है कि जैसे ही बैग दूसरी तरफ निकला, सीआईएसएफ जवान ने उन्हें रोक दिया। कहा कि ये बैग लेकर अंदर नहीं जा सकते। आशीष ने पूछा कि बैग क्यों नहीं ले जा सकते हैं? इस पर उनसे कहा गया कि उनके बैग पर श्रीराम लिखा है। आशीष ने इसको लेकर नाराजगी जताई, लेकिन जवानों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद उनके साथ आए 8 लोग भी अंदर नहीं गए। उन्होंने मांग रखी कि हमारा पैसा वापस करिए। प्रवेश न मिलने पर पुलिस से की शिकायत
आशीष ने बाहर आकर पुलिस से भी शिकायत की। इस पर उन्हें जानकारी दी गई कि धार्मिक प्रचार करने वाली चीजें अंदर नहीं ले जा सकते हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। पर्यटक ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नाराजगी जाहिर की। कहा कि देश में रहकर अगर अपने आराध्य का नाम लिखा बैग नहीं ले जा सकते, तो ऐसे स्थान का बहिष्कार करना चाहिए। सनातन को नीचा दिखाने वाला काम प्रशासन ने किया है। जो भी ये वीडियो देखें, वो ताजमहल देखने न जाएं। ताजमहल को धार्मिक स्थान बनाया जाए, यहां प्राचीन शिव मंदिर है। आशीष अब खाटू श्याम चले गए हैं। वे गुरुवार को आगरा आएंगे। वहीं सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा था। किसी भी तरह का धार्मिक प्रचार करने वाली चीजें ताजमहल के अंदर नहीं ले जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, ताजमहल के अंदर कुछ खास चीजें ले जाना सख्त मना है। जिसमें धार्मिक चिन्ह भी शामिल हैं। योगी बिग्रेड बोला- सीआईएसएफ माफी मांगे
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने कहा कि जानकारी मिली कि एक पर्यटक को ताजमहल में जाने से रोका गया। भगवान श्री राम, श्री कृष्ण के देश में सीता राम नहीं चलेगा तो क्या पाकिस्तान में चलेगा। ताजमहल, तेजोमहालय है, भगवान शिव का मंदिर है कोई मस्जिद नहीं। कुछ दिन पहले नमाज पढ़ने का वीडियो आया था सामने
आगरा में पिछले साल अक्टूबर में ताजमहल में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया था। ASI को नमाज पढ़े जाने की भनक तक नहीं लगी थी। ताजमहल पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सिर्फ ईद और शुक्रवार को ही नमाज पढ़ी जा सकती है। इसके बाद भी पश्चिमी दिशा में मस्जिद के पास उत्तरी पश्चिमी मेहराब में महिला और पुरुष ने नमाज पढ़ी थी। ———— ये खबर भी पढ़ें… आगरा में बेटी को तेंदुए के जबड़े से खींच लाई:अटैक के बावजूद मां डटी रही, 15 मिनट लड़ी आगरा में 3 साल की बेटी को बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई। करीब 15 मिनट तक उससे लड़ती रही। इसके बाद तेंदुआ छोड़कर भाग गया। हालांकि हमले में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जैतपुर CHC भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…