बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में अपने क्रश और बाइसेक्शुअलिटी पर बात की। स्वरा ने सपा सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है। इंटरव्यू में स्वरा अपने सपा नेता पति फहाद अहमद के साथ नजर आ रही हैं। इंटरव्यू में जब उनसे आइडेंटिटी और सेक्सुअलिटी पर सवाल किया गया तो जवाब में वो कहती हैं- ‘अगर लोगों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया जाए तो हम सब असल में बाइसेक्लशुअल हैं। जबकि हेट्रोसुक्शअलिटी एक ऐसी विचारधारा है, जो हजारों सालों से हम पर थोपी गई है।’ ये इंटरव्यू मार्च, 2025 का है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पति फहाद से बोलीं- मैंने तुम्हे पहले ही बताया था
इसी इंटरव्यू में स्वरा भास्कर आगे कहती नजर आती हैं कि उन्हें डिंपल यादव पर क्रश है। स्वरा अपने पति फहाद को कहती हैं कि मैंने तुम्हें पहले बताया है। स्वरा ने बताया, उनसे (डिंपल यादव) हाल ही में व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात भी हुई थी। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि वो उन्हें पसंद हैं। इंटरव्यू में स्वरा ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैंने महाराष्ट्र में अपने पति का करियर खतरे में डाल दिया है और उनकी लाइनों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं।’ इसके बाद फहाद जोर से हंस पड़े। बता दें कि स्वरा और फहाद फिलहाल कलर्स चैनल के रियलिटी शो का ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। इस शो को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं। इस शो में फेमस सेलिब्रिटी कपल को दिखाया जाता है। टास्क के दौरान उनके रिश्तों को परख और उनकी केमिस्ट्री को चुनौती दी जाती है। साल 2023 में फहाद से शादी की थी
स्वरा भास्कर ने साल 2023 में फहाद से शादी की थी। शादी के ठीक 9 महीने बाद ही बेटी राबिया का जन्म हुआ। सोशल मीडिया पर वो खासा एक्टिव हैं और अपनी बेबाक राय रखती हैं। बीते दिनों स्वरा ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया, जिसने उनके पति पर जातिवादी टिप्पणी की थी। उन्होंने उस X पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए और लिखा, ‘यह मूर्ख जो खुद को गौरवशाली हिंदू और अंबेडकरवादी दोनों बताता है, उसे शायद ‘छपरी’ शब्द की जातिवादी अपमानजनक प्रकृति का एहसास नहीं है। रेहड़ी लगाने वाले या झोपड़ियां बनाने वाले कोई बुरे नहीं होते, लेकिन झूठे गौरव से भरे लोगों का वर्गवाद अपमानजनक होता है। यूजर्स के रिएक्शन देखिए… लोग बोले- फहाद अहमद के लिए बुरा लगा रहा है
डिंपल यादव को क्रश बताने पर अब यूजर्स स्वरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से उनके किरदार और बयान को जोड़ उन पर तंज कस रहे हैं। ——————- यह खबर भी पढ़िए:- विधायक पूजा पाल की दूसरी शादी का सच:पूर्व MLA बृजेश वर्मा से की कोर्ट मैरिज, बोलीं- भाई की साजिश थी क्या सच में विधायक पूजा पाल का उनके पति से तलाक हो गया है? पूजा के दूसरा पति कौन हैं? अब तक सामने क्यों नहीं आए? दूसरी शादी को लेकर उनके गांव के लोग क्या कहते हैं? इन सवालों के जवाब तलाशने दैनिक भास्कर की टीम पूजा पाल की दूसरी ससुराल पहुंची। आइए सबकुछ एक तरफ से जानते हैं…