अलीगढ़ में रिक्शा चालक ने चूमी अखिलेश यादव की फोटो:सपा सुप्रीमों ने दिल्ली में बुलाकर किया सम्मानित, फिर मिला ई-रिक्शा; VIDEO

अलीगढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक रिक्शा चालक सड़क के किनारे खड़ी कार के आगे रुकता है। रिक्शा चालक ने रिक्शे से उतरकर कार के बोनट पर लगे सपा के झंडे से कुछ बातचीत करता है। फिर झंडे पर बनी अखिलेश यादव की फोटो को चूमा। आस-पास खड़े किसी लोग ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। तभी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये रिक्शा चालक छा गया। देखें वीडियो… वीडियो के वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने खुद ही रिक्शा चालक को दिल्ली में अपने आवास पर सम्मानपूर्वक बुलाया। फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रिक्शेवाले को सम्मानित किया। ये मामला चार दिन पहले का है। जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक रिक्शा चालक एक गाड़ी पर लगे समाजवादी पार्टी के झंडे पर अखिलेश की फोटो को चूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हाेने के बाद अखिलेश यादव ने उस व्यक्ति का पता लगा। पार्टी नेताओं से कहकर दिल्ली बुलाया पता चला कि यह वीडियो अलीगढ़ का है। रिक्शा चालक का नाम शकील है। अखिलेश ने अलीगढ़ में पार्टी के नेताओं से कहा- वे उसे लेकर दिल्ली आवास आएं। दिल्ली पहुंचने पर अखिलेश ने रिक्शा चालक को नया ई रिक्शा गिफ्ट कर उसे सम्मानित किया। अब रिक्शा गिफ्ट करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें अखिलेश यादव के साथ तस्वीर में रिक्शा चालक और अलीगढ़ में पार्टी के नेता दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब अखिलेश यादव के इस दरियादिली की तारीफ हो रही है और पार्टी के लोगों के अलावा दूसरे लोग भी इसे लेकर पोस्ट कर रहे हैं। ……………… ये खबर भी पढ़ें… 4 महीने से पेट पर आंत रखे है रेप पीड़िता:रामपुर की बच्ची का प्राइवेट पार्ट डैमेज, पेट चीरकर बनाया मल-मूत्र का रास्ता यूपी के रामपुर की रेप पीड़िता मंदबुद्धि बच्ची की फैमिली को कोर्ट से तो सिर्फ 4 महीने में इंसाफ मिल गया। लेकिन, 11 साल की यह बच्ची जिंदा लाश बनकर रह गई है। उसके प्राइवेट पार्ट में गहरी चोटें हैं। मल-मूत्र के लिए डॉक्टरों ने पेट चीरकर रास्ता बना रखा है। दोनों आंतें पेट के ऊपर रखी हैं, जो रूमाल के सहारे टिकी रहती हैं। बच्ची जब भी मल-मूत्र जाती है, पूरा पेट और रूमाल गंदा हो जाता है। मां उसे रूई (कॉटन) से साफ करती है। पढ़िए पूरी खबर