हिसार में शनिवार को पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगमोहन सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना 9 मार्च को हुई। पीड़ित सतेंद्र नारायण राय कैंट मार्केट स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। एटीएम में कार्ड डालने पर ‘रिमूव कार्ड’ का मैसेज आया। इस दौरान एक व्यक्ति वहां मौजूद था। पीड़ित पैसे निकाले बिना वापस लौट गए। कुछ देर बाद उनके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 50 हजार रुपए निकल गए। बैंक से पता चला कि उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया था। बुजुर्गों और भोले-भाले लोगों को टारगेट करता
जांच में सामने आया कि आरोपी जगमोहन ऐसी वारदातों का आदी है। उसके खिलाफ सहारनपुर, अंबाला और हिमाचल प्रदेश में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी का तरीका था कि वह एटीएम बूथ में बुजुर्गों और भोले-भाले लोगों को मदद का झांसा देकर उनका पिन नंबर देख लेता। फिर चालाकी से उनका कार्ड बदल देता और खाते से पैसे निकाल लेता। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।