लड़की पेड़ से लटकी, लोग वीडियो बनाते रहे:प्रयागराज में लड़के ने दौड़कर बचाया; बोली- दोस्त ने रेप कर न्यूड वीडियो बनाए

प्रयागराज में एक रेप पीड़ित लड़की ने अपने दुपट्‌टे से पेड़ पर फंदा लगाया। इसके बाद उससे लटक गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब लड़की को लटकते देखा, तो उसका वीडियो बनाने लगे। इसी बीच भीड़ में से एक युवक निकलकर तेजी से पेड़ की तरफ दौड़ा और उसने लड़की के पैर पकड़ लिए। इस तरह लड़की की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। लड़की का कहना है कि एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने मेरे साथ रेप किया और वीडियो भी बना लिया। फिर उसी वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा। मुझे इंसाफ चाहिए। इसी बीच लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। मामला थरवई थाना क्षेत्र का है। वीडियो 5 सितंबर का है, जो आज सामने आया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए लड़की ने जो कुछ बताया मुझे बुलेट में बैठाकर ले गया
लड़की ने बताया- मैं सोरांव गांव की रहने वाली हूं। थाना बहरिया के गांव बीरभद्रपुर उर्फ कलीपुर में रहने वाले सुरेंद्र कुमार का मेरे गांव में आना-जाना था। उसने मुझसे मेरा मोबाइल नंबर मांगा। पहले मैंने उसे नंबर देने से मना कर दिया। लेकिन, जब वो मेरे पीछे पड़ गया तो मैंने दे दिया। इसके बाद वह मुझसे फोन पर बात करने लगा। धीरे-धीरे हमारे बीच गहरी बातचीत होने लगी और हम दोस्त बन गए। 3 सितंबर को सुरेंद्र मुझसे मिलने गांव आया। कहने लगा कि मैंने बुलेट ली है, आओ घूमने चलते हैं। मैंने कहा कि ऐसे मैं नहीं जा सकती। इस पर वह कहने लगा कि चलो थोड़ी देर में घर लाकर छोड़ दूंगा। इस पर मैं उसके साथ बुलेट पर बैठ गई। फिर वो मुझे एक कमरे में ले गया। मैंने कहा कि ये कहां लेकर आए हो? इसी बीच उसने मुझे कोल्ड ड्रिंक दी। उसमें कुछ पहले से मिला था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मुझे नींद आने लगी और मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया, तो मेरे कपड़े उतरे हुए थे। इसके बाद सुरेंद्र ने मुझसे कहा कि मैंने तेरा वीडियो बना लिया है। उसे मुझे मेरी न्यूड फोटो-वीडियो भी दिखाई। मैं रोने लगी, तो वह मुझे गांव में छोड़कर चला गया। उसने अगले दिन मुझे कॉल की। कहा कि मिलने आओ, नहीं तो तेरा वीडियो वायरल कर दूंगा। मैं परेशान हो गई थी
लड़की ने बताया- मैं इससे परेशान हो गई थी। मैंने सोचा अब अपना जीवन खत्म कर लूंगी। 5 सितंबर को मैं गांव के बाहर लगे एक पेड़ की डाल पर चढ़ी। अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर लटक गई। लेकिन, एक लड़के ने मुझे बचा लिया। मैं जीना नहीं चाहती। जिसे दोस्त माना, वो मेरे साथ ऐसा करेगा। ऐसा मैंने नहीं सोचा था। DCP कुलदीप गुनावत ने बताया- पीड़िता आरोपी सुरेंद्र यादव को 3 साल से जानती है। सुरेंद्र उसे शादी का झांसा दे रहा था। इस दौरान उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। इसके बाद टीम भेजकर उसे अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी में 2 लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में, जब भर्ती हुए तब TET नहीं, अब पास करना अनिवार्य 1992 में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक अब्दुल मजीद की मौत हो गई। उनके बेटे अब्दुल राशिद को मृतक आश्रित पर नौकरी मिली। 20 साल के अब्दुल 12वीं पास थे। उस वक्त शिक्षक बनने के लिए 12वीं पास ही न्यूनतम अर्हता थी। अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है कि सभी सरकारी शिक्षकों को 2 साल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करना होगा। पढ़ें पूरी खबर…