आजमगढ़ में लोको पायलट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि छह लोगों ने उसे बहाने से बुलाकर जमकर पीटा। फिर उसे जहर पिला दिया। जब युवक अचेत हो गया तो सुनसान जगह पर मरा समझकर फेंक कर चले गए। युवक के पास दो मोबाइल थे, जिसमें से एक मोबाइल आरोपियों ने छीन लिया। पीड़ित युवक ने दूसरे मोबाइल से अपने छोटे भाई को फोन किया और पूरी बात बताई। छोटा भाई ने मौके पर पहुंचकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने छह आरोपियों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने डेड बॉडी परिजनों को सौंपी तो परिजनों ने आजमगढ़-गोरखपुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर 8 थानों की फोर्स और PAC तैनात है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन परिजनों को समझाने में जुटे हैं। घटना से जुड़ी फोटो देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… मामला जीयनपुर थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव का है। यहां रहने वाले दुर्गेश कुमार (24) के परिवार में पिता इंदल राम, छोटा भाई अजीत कुमार और तीन बहनें हैं। दुर्गेश कुमार की 2021 में रेलवे में सरकारी नौकरी लगी थी। पहली तैनाती बतौर लोको पायलट गोरखपुर में मिली। दूसरी तैनाती दुर्गेश की चंडीगढ़ में हुई। गांव की युवती से अफेयर
दुर्गेश का गांव के गणेश यादव की बेटी से अफेयर चल रहा था। इस मामले को लेकर युवती के परिजन लगातार विरोध कर रहे थे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। लेकिन, दुर्गेश मान नहीं रहा था। छोटे भाई अजीत ने बताया- भइया PET का एग्जाम देने के लिए चंडीगढ़ से 2 सिंतबर को घर आए थे। 6 सिंतबर में PET का पेपर था। उनका सेंटर सहारनपुर गया था। वो 7 सितंबर को पेपर देकर घर वापस आए थे। उसी दिन गांव के रहने वाले ज्ञानेंद्र मिश्रा ने फोन करके भाई को जीयनपुर चौकी के पास बुलाया। वो किसी समझौते की बात करने को कह रहे थे। अजीत ने बताया- भईया यहां से अकेले गए थे। उन लोगों की तरफ से 6 लोग- गणेश यादव, अजय यादव, श्रवण यादव, शेरू यादव, गोविंद यादव और ज्ञानेंद्र मिश्रा आए थे। इन सभी लोगों ने मेरे भाई दुर्गेश को बुरी तरह मारा-पीटा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। फिर उन्हें जहर पिला दिया। इसके बाद मरा हुआ समझकर उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंक दिया। सभी आरोपी वहां से भाग गए। अजीत ने बताया- मेरे भाई के पास दो मोबाइल थे। जिसमें से एक मोबाइल आरोपियों ने छीन लिया। लेकिन दूसरा मोबाइल मेरा भाई अंदर की जेब में रखे था, तो उसे आरोपी नहीं ले जा पाए। आरोपियों के जाते ही भाई ने मुझे फोन करके सारी बात बताई। मैं घबराते हुए बिना किसी से कुछ बताए, जो जगह उसने बताई थी, वहां पहुंचा। भाई की हालत बहुत खराब थी। मैं देख ही नहीं पा रहा था। हर तरफ से खून बह रहा था। भाई उल्टी भी कर रहा था। वो बीच-बीच में बोल रहा था- ज्ञानेंद्र मिश्रा और गणेश ने जीयनपुर बाजार में मुझे मारा है। मेरा मोबाइल भी छीन लिया। अजीत बोला- मैं किसी तरह उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। डॉक्टर इमरजेंसी में ले तो गए। लेकिन 5 मिनट बाद ही मरा बता दिया। प्रदर्शन से जुड़ी 3 फोटो देखिए… 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अजीत ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अजीत की शिकायत पर पुलिस ने ज्ञानेंद्र मिश्रा, गणेश यादव सहित 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद युवक की डेड बॉडी मिलने के बाद आजमगढ़-गोरखपुर नेशनल हाईवे को परिजन और लोगों की भीड़ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई है। एसपी ग्रामीण बोले- युवक को जहर पिलाया गया
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया- पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने जो आरोप लगाया कि दुर्गेश कुमार के साथ मारपीट की गई और जहर खिलाया। जिससे उसकी मौत हो गई। एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सभी आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस घटना में शामिल सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… मेरे बेटे के हत्यारों के घर पर बुलडोजर चले:मां बोली- पुलिस ढूंढती तो बेटा मिल जाता; प्रतापगढ़ में कुएं में मिली थी लाश ‘मेरा बेटा घर से सामान लेने गया था। बोलकर गया था थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन हमें उसकी लाश मिली। उसको मारकर कुएं में फेंक दिया गया। जब हमें उसकी बॉडी मिली, तो वो फूल चुकी थी। उसके चोट के निशान साफ नहीं दिख रहे थे। हम चाहते हैं कि आरोपियों का एनकाउंटर हो। उनके घर पर बुलडोजर चले।’ यह कहना है 16 साल के विकास पटेल की मां श्यामा देवी का। पढ़िए पूरी खबर