काशी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का ड्रोन VIDEO:30 एकड़ में फैला, 18 पिच, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; 75% बनकर तैयार

वाराणसी से क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। PM नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का 75% काम पूरा हो चुका है। यह दिसंबर, 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। वाराणसी से 20 Km दूर गंजारी में 450 करोड़ का ये प्रोजेक्ट 30.66 एकड़ में फैला हुआ है। 18 विकेट पिच तैयार की जा रही हैं। स्टेडियम के अंदर एक साथ 30 हजार दर्शक मैच देख सकेंगे। ऊपर क्लिक करके स्टेडियम का ड्रोन VIDEO देखिए…