यूपी के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। आज-कल दो दिन मानसून एक्टिव रहने का अनुमान है, फिर धीरे-धीरे मानसूनी बारिश कमजोर पड़ेगी। आज गुरुवार सुबह लखनऊ के गोमतीनगर सहित कई इलाकों में रिमझिम बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन से पूर्वी यूपी में ज्यादा बारिश हो रही है। बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 5 मिमी से 71% ज्यादा है। अंबेडकरनगर में सबसे ज्यादा 94 मिमी तो लखनऊ में 88 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। कानपुर में इतनी तेज बारिश हुई कि सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया। लखनऊ में दोपहर डेढ़ बजे मौसम अचानक बदला। पहले दिन में अंधेरा छा गया और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। बिजली भी कड़कती रही। सड़कों पर जलभराव हो गया है। दुकानों-घरों में पानी घुस गया है। इसके अलावा, नगर निगम ऑफिस और कॉल्विन कॉलेज में पानी भर गया है। लखीमपुर खीरी में 15 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को निगल लिया। गन्ने के खेत में अजगर ने एक युवक पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी तरह भागकर गांव पहुंच गया। ग्रामीणों के पहुंचने तक अजगर कुत्ते को निगल चुका था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर जंगल ले गई, जहां उसने कुत्ते को उगल दिया। सिद्धार्थनगर में नेपाल के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर दिखने लगा है। बाणगंगा नदी में पानी का स्तर बढ़ने से डैम ओवरफ्लो हो गया और सभी फाटक खोल दिए गए। वहीं, जौनपुर में बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। तस्वीरें देखिए… आज किन जिलों में बारिश हो सकती है, जानिए लखनऊ में मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। आज प्रदेश के कई जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा तो पश्चिमी यूपी में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 19 सितंबर के बाद से बारिश का प्रभाव कम होना शुरू होगा।
24 घंटे में 71% ज्यादा बारिश हुई
बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 5 मिमी से 71% ज्यादा है। वहीं अब तक की बात करें तो 677.9 मिमी हो चुकी है, जबकि अनुमान 703.1 मिमी बारिश का था। ऐसे में इस मानसून सीजन 4% कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। यूपी में बारिश-बाढ़ से जुड़े वीडियो और अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
24 घंटे में 71% ज्यादा बारिश हुई
बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 5 मिमी से 71% ज्यादा है। वहीं अब तक की बात करें तो 677.9 मिमी हो चुकी है, जबकि अनुमान 703.1 मिमी बारिश का था। ऐसे में इस मानसून सीजन 4% कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। यूपी में बारिश-बाढ़ से जुड़े वीडियो और अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…