यूपी में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात 52.8 मिमी अंबेडकरनगर में रिकॉर्ड की गई। पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए हैं। सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हो गया है। वाटर लेवल 870.4 फीट पार होने पर सिंचाई विभाग ने एक फाटक खोला है। कौशांबी में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची झुलस गई। उत्तराखंड और हिमाचल में लगातार बारिश का असर यूपी के सहारनपुर में दिख रहा है। यहां 6 से अधिक बरसाती नदियों में अचानक पानी का सैलाब आ गया। शाकंभरी देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर दो से 3 फीट पानी बह रहा है। मंदिर तक पहुंचने के लिए नदी में लोहे का अस्थाई पुल बनाया गया था, जो महज 3 सेकेंड में ढह गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी के पास न जाने की अपील की है। उधर, आसपास के गांव वालों को अब बाढ़ का डर सताने लगा है। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में बुधवार को 7 फीट लंबा सांप घुस गया। एक कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो सांप को देखकर घबरा गया। वो चिल्लाते हुए बाहर भागा। इसके बाद सपेरे को बुलाया गया। 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सपेरे ने सांप को पकड़ लिया। सिद्धार्थनगर में नेपाल के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर दिखने लगा है। बाणगंगा नदी में पानी का स्तर बढ़ने से डैम ओवरफ्लो हो गया और सभी फाटक खोल दिए गए। वहीं, जौनपुर में बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में 15 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को निगल लिया। गन्ने के खेत में अजगर ने एक युवक पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी तरह भागकर गांव पहुंच गया। ग्रामीणों के पहुंचने तक अजगर कुत्ते को निगल चुका था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर जंगल ले गई, जहां उसने कुत्ते को उगल दिया। तस्वीरें देखिए-
24 घंटे में 71% ज्यादा बारिश हुई
बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 5 मिमी से 71% ज्यादा है। वहीं अब तक की बात करें तो 677.9 मिमी हो चुकी है, जबकि अनुमान 703.1 मिमी बारिश का था। ऐसे में इस मानसून सीजन 4% कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। कल किन जिलों में बारिश हो सकती है, जानिए लखनऊ में मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। आज प्रदेश के कई जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा तो पश्चिमी यूपी में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 19 सितंबर के बाद से बारिश का प्रभाव कम होना शुरू होगा। यूपी में बारिश-बाढ़ से जुड़े वीडियो और अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…