बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए। इसके बाद रोहित गोदारा बौखला गया है। उसने यूपी पुलिस को चैलेंज करते हुए कहा, समय जरूर लग सकता है, लेकिन बदला लेंगे। रोहित गोदारा वही गैंगस्टर है, जिसका नाम करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की टारगेट किलिंग में सामने आया। सलमान खान के घर भी फायरिंग करवा चुका है। VIDEO में देखिए मोबाइल मैकेनिक से फिरौती किंग बनने की पूरी कहानी…