गोरखपुर में सीएम योगी ने एक बार फिर से सांसद रविकिशन पर तंज कसा। कहा- पहले GST में 4 स्लैब थे, एक 5वां स्लैब भी था, जो लग्जरियस आइटम के लिए है। नशीले पदार्थों के लिए है। इसे रवि किशन जैसे लोग इस्तेमाल करते हैं। उसका स्लैब बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है। आम लोगों काे इससे कोई मतलब नहीं। अब चार की जगह सिर्फ 2 ही स्लैब रह गए हैं। कहा- स्पेस टेक्नोलॉजी एक-एक जमीन का चित्र दे देगा। एक-एक इंच का। यानी जब जमीन प्रदीप शुक्ला की है, तो रवि किशन कब्जा नहीं कर पाएंगे। पंचायत चुनाव की तरह संसद में भी महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की सुविधा मिले। इसके लिए किसी रवि किशन की सीट नहीं लेनी पड़ेगी। अलग से सीट बनेगी। सीएम योगी रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे थे। यह सम्मेलन योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा महानगर इकाई की ओर से था। इसमें वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा- जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। लोग इसे लेकर आशंकित थे। अब इसमें सुधार से इकोनॉमी हेल्दी होगी। पढ़िए सीएम योगी की कही बड़ी बातें 1- प्रधानमंत्री ने दीवाली से पहले दिया तोहफा
योगी ने कहा- इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने जीएसटी के रिफार्म की घोषणा की थी। उसके मात्र 18 दिन के अंदर जीएसटी काउंसिल ने एक बड़ा रिफार्म किया। जीएसटी वन नेशन, वन मार्केट की सोच से जुड़ा है। यह सामान्य बात नहीं। जो देश लकीर का फकीर बना रहेगा, उसका कल्याण नहीं होगा। उसे रिफार्म करना होगा, लोगों को स्वतंत्रता देनी होगी। कहा- जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। पहले लोग इसे लेकर आशंकित थे। अब 4 की जगह सिर्फ 2 ही स्लैब रह गए हैं। बीमा टैक्स फ्री कर दिया गया है। बड़े रिफार्म को लेकर प्रधानमंत्री आगे बढ़े हैं। इससे मार्केट हेल्थी होगी। रोजगार का दायरा बढ़ेगा। लोगों को खरीदारी में आसानी होगी। हेल्दी इकोनॉमी के लिए यह जरूरी है। 2- पीएम मोदी का संकल्प पूरा कर रहा यूपी
योगी ने कहा- देश का नेशनल कैरेक्टर बनना चाहिए। भारत विकसित होगा, यह केवल मोदीजी के अकेले का संकल्प नहीं होना चाहिए। देश के 140 करोड़ लोगों का संकल्प होना चाहिए। प्रधानमंत्री के इसी संकल्प को पूरा करने के लिए यूपी की सरकार में काम हो रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा में 28 घंटे तक चर्चा हुई। इसे सभी ने देखा है। विधायिका में चर्चा के बाद अब हमलोग जनता के बीच आए हैं। 3- 2017 के पहले बीमार राज्य था यूपी
मुख्यमंत्री ने कहा- 2017 के पहले जो कोई यूपी से बाहर जाता था, तो उसे निराशा होती थी। आज आप देश में कहीं भी जाइए, उसके चेहरे पर चमक आ जाएगी। आज यूपी का परसेप्शन पॉजिटिव हुआ है। आज दुनिया और देश काे विश्वास हुआ है कि उत्तर प्रदेश विकसित यूपी के लिए निकल पड़ा है। 2017 के पहले यह बीमारू राज्य था। दिल्ली में स्कीम बनाने वाले डरते थे कि यूपी में फेल हो जाएगी। 2017 के पहले जो यूपी बॉटम में टॉप थ्री पर रहता था, आज उत्तर प्रदेश या तो नंबर एक है या टॉप थ्री में है। उत्तर प्रदेश बदला है। हर एक सेक्टर में कुछ न कुछ बेहतर हुआ है। हमने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। जिस प्रदेश की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की थी, वह अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज से होती है। मुझे याद है यूपी की सड़कों और बिजली के बारे में लोग क्या कहते थे। सड़कों में गड्ढे और शाम को अंधेरा से ही पहचान थी। आज दोनों में बेहतर हुआ है। सड़कें बन रही हैं। बिजली सप्लाई सुधरी है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जिस प्रदेश में निवेश आता नहीं था, आज सबसे ज्यादा निवेश हो रहा है। यह रोजगार लेकर आ रहा है। 4- यूपी में अब पलायन नहीं होता
योगी ने कहा- पहले जब देश में पलायन और श्रमिकों के जाने की बात होती थी, तो यूपी के लोगों की ज्यादा संख्या होती थी। दूसरे राज्यों के विकास में उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के साथ क्या होता था, यह कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान हमने देखा है। अब सिर्फ 10 फीसदी ही बाहर जा रहे हैं। यह सब निवेश और रोजगार के बढ़ते मौके से हुआ है। आज प्रदेश में 51 प्राइवेट यूनिवर्सिटी खुली हैं। हर कमिश्नरी में एक यूनिवर्सिटी है। यह पहले भी हो सकता था। हम जब आए थे, तो 6 कमिश्नरी में एक भी यूनिवर्सिटी नहीं थी। डिफेंस कॉरिडोर का काम तेजी से बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर हुआ। इसमें जो ड्रोन शामिल था, वह यूपी में बना था। ब्रम्होस उत्तर प्रदेश में बना था। स्पेस टेक्नोलॉजी में काम हो रहा है। आकाशीय बिजली से होने वाली मौतों पर रोकथाम के लिए काम हो रहा है। चार-पांच घंटे पहले जानकारी मिल जाएगी कि आकाशीय बिजली कहां गिरने वाली है? 5- एआई टूल से दूर होगी भाषा की दिक्कत
उन्होंने कहा कि एआई टूल की मदद से आपको आसानी होगी। आपको अंग्रेजी नहीं आती, तो कोई बात नहीं। एआई टूल की मदद से आपको दूसरी भाषा हिंदी में सुनाई देगा। अंग्रेजी ही नहीं, जर्मन, फ्रेंच जैसी दूसरी भाषा भी आपको एआई की मदद से हिंदी में सुनाई देगी। —————————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी की PCS अफसर बोलीं-मिलना हो तो पोस्ट शेयर करो, फिर साथ में फोटो पोस्ट करूंगी लखनऊ में PCS अफसर स्वाति गुप्ता रविवार सुबह फेसबुक पर लाइव आईं। उन्होंने कहा- जो मुझसे मिलता है, उसके पोस्ट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती हूं। जिसको मुझसे मिलना है, वो 30 दिन तक पोस्ट शेयर करे। उसके फोटो के साथ पोस्ट करूंगी। पढ़िए पूरी खबर