गोरखपुर के में एक 55 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। इसके बावजूद परिजनों ने तुरंत इलाज नहीं कराया। पहले उन्होंने एक सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट को बुलाया। एक्सपर्ट करीब एक घंटे तक टॉर्च जलाकर पूरे घर में सांप को खोजता रहा। अंततः दीवार के कोने में छिपा सांप मिला, जिसे पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया गया।
इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ी। तब परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, साथ में उस डिब्बे में बंद सांप को भी साथ ले गए, यह दिखाने के लिए कि इसी सांप ने काटा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अगर समय पर इलाज मिल गया होता, तो उसकी जान बच सकती थी। पूरी घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है। यह है पूरा मामला
सहजनवां थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी गूंजमा देवी के चार बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। करीब 8 महीने पहले उनके पति राजेंद्र भारती की मौत हो गई थी। सोमवार रात गूंजमा देवी (55) खाना खाने के बाद कमरे में सो गईं। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। गूंजमा देवी ने सांप के काटने की जानकारी तुरंत परिजनों को दी, लेकिन परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल नहीं ले गए। वे पहले सांप खोजने में लग गए। उन्होंने तड़के ही एक सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट को बुलाया। एक्सपर्ट ने घर का सारा सामान हटाकर, टॉर्च की रोशनी में करीब एक घंटे तक खोजबीन की, तब जाकर दीवार के कोने में सांप मिला। एक्सपर्ट ने सांप को पकड़ा और एक डिब्बे में बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर लेकर पहुंचे अस्पताल
इसी बीच गूंजमा देवी की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। जबकि घर के लोग और गांव वाले सांप को देखने में व्यस्त थे। कोई वीडियो बना रहा था, तो कोई नजदीक से सांप को देख रहा था। जब गूंजमा देवी के बेहोश होने की जानकारी परिजनों को हुई, तब वे उन्हें जिला अस्पताल ले गए, साथ में डिब्बे में बंद सांप को भी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया। परिजन डिब्बे में बंद सांप को मॉर्च्युरी के बाहर भी साथ लेकर बैठे रहे। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार देर शाम गूंजमा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद परिजनों ने उस सांप को जंगल में छोड़ दिया। बेटे रवि ने बताया कि कल रात 3 बजे मेरी मां को गेहुंअन सांप ने काट लिया। पहले किसी को पता नहीं चला बाद में पता चला तो हम लोग उनको अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम लोगों ने पहले सांप को पकड़ लिया था। लेकिन उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। खतरनाक होता है गेहुंअन सांपो के एक्सपर्ट ने बताया:”गेहुंअन”, जिसे भारतीय कोबरा (Indian Cobra) के नाम से भी जाना जाता है, भारत के चार सबसे खतरनाक सांपों जिन्हें “बिग फोर” कहा जाता है, में से एक है। यह भारत में सांप के काटने सर्पदंश के सबसे अधिक मामलों के लिए ज़िम्मेदार होता है। यह एक विषैला सांप है, जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाता है। इसके काटने के लक्षणों में शरीर का रंग नीला पड़ना और मुंह से झाग निकलना शामिल हो सकते हैं। यह सांप आमतौर पर इंसानों से दूर ही रहता है, लेकिन यदि इसे खतरा महसूस होता है तो यह अपना फन फैलाकर चेतावनी देता है और ज़रूरत पड़ने पर डंक मार सकता है। —————- ये खबर भी पढे़ं… यूपी के भाजपा नेता और साथी का राजस्थान में मर्डर:सस्ता जनरेटर देने के बहाने बुलाया, हत्या करके कुएं में फेंकीं लाशें; भाई IRS-PCS बलिया के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और उनके साथी की राजस्थान में हत्या कर दी गई। ठगों ने सस्ता जेनरेटर देने का झांसा देकर बुलाया और रुपए लूटकर हत्या कर दी। शवों को अलग-अलग कुओं में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर..