यूपी में करवा चौथ का चांद दिख गया है। सुहागिनें बिना पानी पिए दिनभर से व्रत हैं। शाम को चौथ माता की पूजा के बाद सभी चंद्रमा के निकलने का इंतजार में थीं। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनें व्रत पूरा करेंगी। शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देशभर में चंद्रमा देखा जाएगा। जो कि पूर्व-उत्तर दिशा के बीच नजर आएगा। पंडितों का कहना है कि मौसम की गड़बड़ी के चलते अगर कहीं चांद न दिखे तो मुहुर्त समय पर पूर्व-उत्तर दिशा में अर्घ्य देकर सुहागिनें व्रत पूरा कर सकती हैं। मथुरा की इंदुलेखा पहला करवाचौथ का व्रत कर रही हैं, उन्होंने भगवान कृष्ण से शादी की है। वहीं प्रिया का दूसरा करवाचौथ है। उन्होंने भगवान लड्डू गोपाल से शादी की थी। लखनऊ, कानपुर, काशी, प्रयागराज से लेकर प्रदेशभर में महिलाएं करवाचौथ की रस्में कर रही हैं। 3 तस्वीरें देखिए… करवा चौथ की पल-पल से जुड़ी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…