फतेहपुर में सिपाही ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की:फिर लाश के पास बैठा रहा, मां-भाई पर भी किया हमला

फतेहपुर में सिपाही बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पिता से पैसे मांगे थे। मना करने पर गुस्से में धक्का देकर गिरा दिया। फिर ईंट से सिर कूचकर मार डाला। आरोपी ने पिता को बचाने आई मां को भी धक्का दिया। भाई और भाभी पर भी हमला किया। हमले में भाई को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी वर्तमान में कन्नौज में सिपाही के पद पर तैनात है। मामला रविवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव का है। पहले तस्वीरें देख लीजिए… जमीन के पैसे को लेकर विवाद हुआ मृतक की पहचान किशोर चंद्र पटेल (70) के रूप में हुई। वो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव में परिवार के साथ रहते थे। उनके दो बेटे आदित्य पटेल (28) और आनंद प्रकाश (26) हैं। आदित्य 2018 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद चयनित पर हुआ था। वर्तमान में वह कन्नौज में तैनात था। आदित्य ने 2021 में ज्योति पटेल नाम की लड़की से लव मैरिज की। ज्योति, कन्नौज में विकास भवन में कार्यरत हैं। किशोर चंद्र की पत्नी ज्ञानमती (65) ने बताया- रविवार रात करीब 10 बजे आदित्य बुलेट से घर आया। वह घर के अंदर आते ही अपने पिता किशोर से रुपयों की मांग करने लगा। दरअसल, किशोर ने महीने भर पहले गांव की एक जमीन बेची थी और दो लाख रुपए आदित्य को दे दिए गए थे। आदित्य रविवार को दोबारा पैसे मांगने लगा। किशोर ने मना किया तो वह झगड़ने लगा। सिर पर तब तक हमला किया, जब तक जान न निकली ज्ञानमती ने बताया- आदित्य, किशोर को धक्का देते हुए घर के बाहर ले गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान आनंद और उसकी पत्नी शालिनी जब बचाने के लिए बीच में आए तो उनके साथ भी मारपीट की। वो दोनों भी घायल हो गए। जब मैं छुड़ाने गई तो आदित्य ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने पास पड़ी ईंट से किशोर के सिर पर हमला कर दिया और लगातार ईंट से हमला करते हुए किशोर की हत्या कर दी। ——————————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- बच्ची से गैंगरेप का आरोपी शहजाद एनकाउंटर में ढेर:मेरठ में पीड़िता के घर फायरिंग की, 30 घंटे बाद मारा गया; सीने में गोली लगी मेरठ पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को मार गिराया। मुठभेड़ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की (34) ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। पढ़ें पूरी खबर…