वाराणसी में एक युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। युवक बुधवार रात घर से कबाड़ बीनने के लिए निकला था। गुरुवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर जैतपुरा के जलालीपुरा चुंगी के पीछे मैदान में पड़ा मिला। खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखकर शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान सरैया चौकी क्षेत्र के मुस्लिमपुरा निवासी नौशाद (26) के रूप में हुई है। नौशाद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता शमीम अहमद का पहले निधन हो चुका है। पुलिस ने मैदान की ओर आने वाले रास्तों के CCTV खंगाले। फुटेज में दिखा कि नौशाद के साथ 2 युवक जा रहे। एक युवक झगड़ा भी करता दिखा। पुलिस इसी को हत्या का आरोपी मान रही। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए-
कुछ दिन पहले नौशाद का युवकों से झगड़ा हुआ था
थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से खून, जूते के निशान और पास में मिले ईंट-पत्थरों जुटाए हैं। चार फिंगर प्रिंट, ईंट पर फिंगर प्रिंट और खून के निशान मिले हैं। खून से सनी ईंट भी पुलिस को मिली है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि नौशाद का कुछ दिन पहले कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। CCTV में दो युवक दिखे, झगड़ा भी कर रहे
नौशाद प्लास्टिक और कूड़ा बीनने का काम करता था। परिजनों ने बताया- सुबह नौशाद को दो लड़के बुलाने आए थे। पुलिस को मिले CCTV में उसके साथ दो युवक दिख रहे हैं। इसके बाद एक युवक से उसका झगड़ा होता दिखा। पुलिस को आशंका है कि उसी युवक ने झगड़े के बाद सिर ईंट से कूंचकर नौशाद की हत्या की है। आरोपी की पहचान हो गई है। वह जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके का ही रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। रात में ही कबाड़ बीनने निकलता था नौशाद
बड़े भाई राजा ने बताया- नौशाद रोजाना रात में ही कबाड़ बीनने के लिए निकलता था। बुधवार की सुबह वह मुझसे 10 रुपए लिया था। उसके बाद कहीं चला गया। शाम को घर पहुंचा। फिर भाई इमरान से रात में 10 बजे 30 रुपए लिया और घर के बाहर गया। फिर रात में 11 बजे लौटकर आया। बोरी उठाया, बोतल और कबाड़ बीनने निकल गया। लेकिन, इसके बाद वह लौटा नहीं। बुधवार सुबह उसका शव मैदान में मिला।
—————— वाराणसी में एक और शव मिला, पढ़िए-
सारनाथ मंडी में सब्जी विक्रेता का शव मिला, सिर और चेहरे पर गहरी चोट वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र की पंचक्रोशी सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह पल्लेदार प्रकाश यादव (25) का लहूलुहान शव मिला। सिर और चेहरे पर गहरी चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं, जबकि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर…