गोंडा में 5 साल के मासूम बेटे की आंखों के सामने पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घरेलू विवाद में मामूली से बात पर पहले हथौड़े से सिर पर वार करके अधमरा किया, उसके बाद चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद अपने बेटे को ससुराल में छोड़कर फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। बच्चे ने अपने मामा को बताया- पापा ने मम्मी को मार डाला है। इसके बाद मृतक का भाई मासूम को लेकर घर पहुंचा तारे महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। कपड़े खून से सने हुए थे। हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई ने बताया- दोनों ने 8 साल पहले घर वालों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही आए दिन विवाद होता था। गुरुवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ । घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर नवाबगंज थाना क्ष्रेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार निवासी गुनीराम गुप्ता (40) ने 8 साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के रघुराजनगर टिकरी निवासी आरती देवी (36) से शादी की थी। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटा कान्हा (5) है। गुनीराम घर से 100 मीटर की दूरी पर फल का ठेला लगाता है। साले विनय कुमार ने बताया- शनिवार सुबह करीब 8 बजे गुनीराम ससुराल पहुंचा और कहा- कान्हा को छोड़कर काम से जा रहा हूं। लौटकर साथ लेता जाऊंगा। मैंने पूछा कहां जा रहे हो तो कोई जवाब नहीं दिया। गुनीराम के जाने के बाद कान्हा ने बताया- पापा ने मम्मी को मारा है, घर में खून ही खून फैला है। विनय, कान्हा को लेकर गुनीराम के घर पहुंचा तो बाहर से ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर अंदर पहुंचा तो आरती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। गला रेता हुआ था। कपड़े खून से भीगे थे। फर्श से लेकर दीवारों तक खून फैला हुआ था। पास में खून से सना चाकू भी बरामद हुआ। विनय की पर एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय और सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और चाकू कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेजा। पड़ोसी बोले- आधे घंटे तक सुना शोर
पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया- गुनीराम और आरती के बीच आए दिन मारपीट होती थी। शनिवार सुबह भी घर से दोनों की चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। हमें लगा कि रोज की तरह ही पति-पत्नी में मारपीट हो रही है। हत्या का अंदाजा नहीं था। घर में सिर्फ पति-पत्नी रहते थे
पुलिस ने बताया- गुनीराम और आरती शटरनुमा घर में बेटे कान्हा के साथ अकेले रहते थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका छोठा भाई मठल्लू लुधियाना में नौकरी करता है। 5 किलोमीटर की दूरी पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में ससुराल है। पुलिस की 5 टीमें गठित
एएसपी पश्चिम राधेश्याम राय ने बताया- घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं। साइबर सेल को भी लगाया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। —————————————– ये खबर भी पढ़िए… आगरा में कार ने 7 को रौंदा, 5 की मौत:मातम के कारण भीड़ जमा थी, तभी गाड़ी बाइक को टक्कर मारते हुई घुसी आगरा में शुक्रवार रात तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने बाइक सवार समेत 7 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर हैं। घटना के समय गाड़ी की स्पीड 120KM की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कार के नीचे एक युवक फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसका छत-विक्षत शव गाड़ी के नीचे से निकाला गया। घटना के बाद सड़क पर खून ही खून था। पढ़िए पूरी खबर…