25 दिन बाद मौसम बदला, झांसी में तेज बारिश:लखनऊ-कानपुर, काशी में बूंदाबांदी; यूपी में 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में 25 दिन बाद अचानक मौसम बदल गया है। कानपुर, झांसी, बदायूं में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मथुरा, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर में भी बूंदाबांदी हुई है। बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। जौनपुर, बहराइच समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आखिरी बार दशहरे पर प्रदेश में बारिश हुई थी। आज पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। झांसी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान उठा है। इसके चलते यूपी का मौसम बदला है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बारिश के कारण आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा। तस्वीरें देखिए- किन-किन शहरों में बारिश हुई पढ़िए आगे जानिए, इस साल मानसून में कितनी बारिश हुई? यूपी में इस साल मानसून सीजन में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक जमकर बरसात देखने को मिली। इसकी वजह से मानसून सीजन में बारिश का कोटा पूरा हो गया। मानसून सीजन में ( 1 जून से 30 सितंबर) तक औसत 701.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 1 से 10 अक्टूबर के बीच राज्य में 42.3 मिमी बारिश हुई। यानी पूरे सीजन में कुल 743.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 746.2 के लगभग बराबर है। मानसून के चार महीने में प्रदेश के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई, जबकि 30 जिलों में कोटे से सामान्य बारिश दर्ज की गई। ज्यादा बारिश की वजह
एटा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने के बावजूद कभी-कभी पूर्वी या पश्चिमी मोड़ वाली मानसूनी हवाएं इस क्षेत्र में अधिक नमी लेकर आती हैं, जिससे बारिश बढ़ जाती है। कभी-कभी उत्तर भारत में बना लो प्रेशर या पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एटा के ऊपर से गुजरते समय वहां भारी बारिश कर देता है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित बोलीं- दीपक से शादी होकर रहेगी:मुकदमों से हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा, सपा नेता पर लगे आरोप झूठे मेरी शादी कोई नहीं तोड़ सकता। वह महिला जितना चाहे दम लगा ले, हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा। महिला ने मुझ पर, मेरे मंगेतर और उनके परिवार पर झूठा मुकदमा लिखवाया है। इन मुकदमों से भी हमारी शादी नहीं रुकेगी। भले पैरोल पर आकर हमें शादी करनी पड़े। पढ़ें पूरी खबर..