यूपी में 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज आखिरी दिन है। पूजा के चौथे दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म होगा। वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जिलों में घाटों पर भारी भीड़ है। लखनऊ में बारिश के बीच महिलाएं भगवान सूर्य के उगने का इंतजार करती रहीं। सड़क से लेकर घाट तक छठ मइया के गीत बज रहे हैं। छठ पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी, RAF और SDRF की टीमें लगाई गई हैं। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। तस्वीरें देखिए— छठ पर्व से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..